{"_id":"5fe23e898ebc3e3d723f8583","slug":"sewer-system-blocked-in-old-grain-market-traders-upset-over-filling-of-contaminated-water-charkhidadri-news-rtk5875539114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी अनाज मंडी में सीवर व्यवस्था ठप, दूषित पानी भरने से व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी अनाज मंडी में सीवर व्यवस्था ठप, दूषित पानी भरने से व्यापारी परेशान
विज्ञापन
वार्ड सात के पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में पिछले चार माह से सीवर व्यवस्था बदहाल है। सीवर लाइनें ब्लॉक होने से मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं जिसके चलते सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है। इस समस्या से मंडी के व्यापारी और खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोग बेहद परेशान हैं। व्यापारियों को कहना है कि मंडी की जर्जर सड़क और सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क हादसे हो रहे हैं लेकिन नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं जिसके चलते उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पुरानी अनाज मंडी में सीवर ओवरफ्लो के चलते दुकानदारों ने विभाग के खिलाफ रोष जताया है। दुकानदारों का कहना है कि वे चेयरमैन और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक अधिकारी मौका तक देखने तक नहीं आए हैं। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण दुकानों के सामने दूषित पानी भरने से दुर्गंधमय माहौल में रहना भी मुश्किल हो गया है और लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी दुकानों के सामने भर जाता है लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दुकानदारों ने बताया कि उनके मंडी में सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि चार माह से मंडी के हालात गंभीर बने हुए है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
लोग बोले : विभाग बेपरवाह, खामियाजा भुगत रहे हम
- जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइन की ब्लॉकेज नहीं खुलवाई है विभाग समस्या के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
संजय
- सीवर ओवरफ्लो की समस्या पिछले चार माह से बनी हुई है। अधिकारियों से हम कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं किया गया है।
सुरेश
- मंडी में सीवर लाइन का दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर दुकानों के सामने भरा रहता है। दुकानदार समस्या से परेशान हैं। सड़क से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
नीरज
- सीवरेज व्यवस्था ठप होने के कारण लोगों को भी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दूषित पानी और जर्जर सड़क के चलते कई दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल हो चुके हैं।
मंजीत
सुनवाई नहीं कर रहा जनस्वास्थ्य विभाग : नप चेयरमैन
पुरानी अनाज मंडी में चार माह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इस समस्या को लेकर मैं कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मंडी के व्यापारी और ग्राहक समस्या से बेहद परेशान हैं।
संजय छपारिया, चेयरमैन नगर परिषद
सीवर ब्लॉकेज हम शहर में खोल रहे हैं। एक-दो दिन में पुरानी अनाज मंडी में भी कर्मचारी भेजकर सीवर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
शशिकांत, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग