{"_id":"6939cd7520aad36b960e135e","slug":"seventh-merit-list-for-admission-to-jbt-primary-teacher-course-on-12th-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-148633-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जेबीटी प्राइमरी टीचर कोर्स में दाखिला की सातवीं मेरिट सूची 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जेबीटी प्राइमरी टीचर कोर्स में दाखिला की सातवीं मेरिट सूची 12 को
Thu, 11 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जेबीटी प्राइमरी टीचर कोर्स में तीसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए सातवीं मेरिट सूची 12 दिसंबर को जारी होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और अध्यापक प्रशिक्षण परिषद की ओर से दाखिला प्रक्रिया की जा रही है। प्रदेश भर में 18950 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी हैं। जेबीटी दो वर्षीय कोर्स में कक्षा 12 वीं में 50 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
6 राउंड की हो चुकी काउंसलिंग
पहले और दूसरे चरण में अब तक छह राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। अब तीसरे चरण के तहत मेरिट सूची जारी होनी है। 12 दिसंबर शाम को सातवीं मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 15 दिसंबर तक अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज में दाखिला करवा सकते हैं। इस अवधि के दौरान दाखिला फीस नहीं जमा करवाने पर उम्मीदवार दाखिला की दौड़ से बाहर हो जाता है। इसके बाद आठवीं मेरिट सूची 18 दिसंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 20 दिसंबर तक अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकेंगे। इसके बाद नौवीं मेरिट सूची 24 दिसंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 25 दिसंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
राजस्थान के युवा ले रहे रूचि
जिन उम्मीदवारों ने पहले और दूसरे चरण में आवेदन कर रखा है, उनको भी सातवीं मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। अगर साईंस और कॉमर्स के उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो उनकी रिक्त सीटों को कलां संकाय के उम्मीदवारों को जारी कर दिया जाएगा। इस कोर्स राजस्थान के युवा ज्यादा रुचि ले रहे हैं। करीब 85 प्रतिशत दाखिले राजस्थान के उम्मीदवार ही ले रहे हैं।
विज्ञापन
12 शिक्षण संस्थानों में होने हैं दाखिले
बता दें कि डीएलएड प्रथम वर्ष में चार सप्ताह और द्वितीय वर्ष में 16 सप्ताह की सरकारी स्कूलों में इंटर्नशिप करनी होती है। राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 18 हजार 950 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले में इस कोर्स में 12 शिक्षण कॉलेजों में दाखिले होने हैं। प्रत्येक कॉलेज में 50 सीटें निर्धारित हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इस कोर्स की परीक्षा ली जाती है।
-- -- -- -- -- -