फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Seven people found corona infected, two patients healthy

सात लोग कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीज स्वस्थ

Sun, 11 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Seven people found corona infected, two patients healthy
जिले में शनिवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और इनमें एक महिला भी शामिल है। नए केस मिलने के बाद अब 74 कोरोना सक्रिय केस हो गए हैं। वहीं दो संक्रमितों को विभाग ने शनिवार को डिस्चार्ज भी किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को कमोद निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, चंपापुरी निवासी 27 साल का युवक, बिरही कलां निवासी 67 साल का व्यक्ति, जेवली निवासी 21 साल की युवती, झोझूकलां निवासी 26 साल का युवक, शहर के छोटी बाजारी क्षेत्र निवासी 65 साल का व्यक्ति और प्रेम नगर निवासी 29 साल का युवक संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि रविवार को 156 नए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से 146292 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से144031 की रिपोर्ट निगेटिव और 1622 की पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक 1522 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले से भेजे गए 639 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं। अब तक 17010 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed