{"_id":"6890eef44c805c11a0046c7d","slug":"sdm-listened-to-the-problems-and-directed-the-officers-to-resolve-them-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142038-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसडीएम ने समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसडीएम ने समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Mon, 04 Aug 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19 दादरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनते एसडीएम योगेश सैनी
चरखी दादरी। दादरी लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता दादरी के नए एसडीएम और नवनियुक्त आईएएस योगेश सैनी ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर विभागों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम योगेश सैनी ने जनस्वास्थ्य, शहरी स्थानीय निकाय, कब्जे, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और पेंशन संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को स्वस्थ पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में वार्षिक आय में बदलाव करवाने के लिए संबंधित विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। सरकार की इस नई पहल के तहत एक छत के नीचे विभिन्न विभागों से संबंधित सभी शिकायतों का तुरंत निदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।