{"_id":"689a1f9f2ca865c5650c667a","slug":"sdm-inspected-offices-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142489-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसडीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसडीएम ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, दिए निर्देश
Mon, 11 Aug 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03
निरीक्षण के दौरान महिला कर्मचारी को निर्देश देते एसडीएम योगेश सैनी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
- सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जर्जर फर्नीचर के निस्तारण के दिए आदेश, बोले- सेवा भावना से कार्य करें अधिकारी व कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नवनियुक्त एसडीएम योगेश सैनी ने सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कार्यालय में आने वाले नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें। सरकार और प्रशासन प्रशासनिक कार्यशैली को जवाबदेह, पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकार की नीतियों की अनुपालना करते हुए लोक हितैषी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पात्रों को तय समय सीमा में उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में जर्जर पुराने उपकरणों, फर्नीचर आदि को कमेटी के माध्यम से जर्जर घोषित करवाएं। ताकि, उन्हें नीलाम किया जा सके। जो उपकरण मरम्मत योग्य हैं, उनको तुरंत दुरुस्त करवाकर उपयोग में लाएं।