{"_id":"6691bab35de0fc912103d954","slug":"school-bus-for-government-college-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-120321-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूल की छात्राएं अब बस से जाएंगी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजकीय स्कूल की छात्राएं अब बस से जाएंगी स्कूल
Sat, 13 Jul 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
गांव ढाणी फौगाट में बस को हरी झंडी दिखाते हुए डीईओ कृष्णा फौगाट व मौजूद शिक्षक और छात्राएं । सं
बौंदकलां खंड के ढाणाी फौगाट राजकीय स्कूल से विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की शुरुआत
डीईओ ने दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के तहत बौंदकलां खंड के राजकीय स्कूल की छात्राओं के लिए विभाग ने निशुल्क बस सेवा शुरू की है। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने गांव ढाणी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूली छात्राओं के लिए किराये पर ली गई बस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि इस योजना का खंड के सभी 24 गांवों की छात्राओं को लाभ दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि विभाग की ओर से छात्राओं को छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के तहत उनके घर से विद्यालय तक परिवहन की सुविधा दी गई है। इस योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिला बौंदकलां में सबसे पहले यह सुविधा प्रारंभ हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं से बस में आने-जाने को लेकर भी चर्चा भी की।
उन्होंने बताया कि इस योजना से छात्राएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उनके लिए समय से स्कूल में आना व जाना भी सरल रहेगा। गर्मी, सर्दी, बरसात आदि में होने वाली परेशानियों से छात्राओं को राहत मिलेगी। इस योजना के शुरू होने से छात्राओं ने विभाग व जिला शिक्षा अधिकारी का आभार जताया। अभिभावकों ने भी योजना पर अपनी सहमति दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्हें विद्यालय तक छोड़ने व लेने आना पड़ता था। इस योजना के लागू होने से वे आराम से अपने आवश्यक कार्य कर पाएंगे। प्राचार्य, ग्राम पंचायत, एसएमसी सदस्यों ने इस खुशी जाहिर की। इस दौरान बौंद खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट भी मौजूद रहीं।
चालक व महिला सहायक पर छात्राओं की जिम्मेदारी
बता दें कि बस में चालक के अलावा महिला सहायक भी तैनात की गई है। डीईओ ने चालक व सहायक को छात्राओं को सही सलामत स्कूल लाने व घर ले जाने के निर्देश दिए। रास्ते में किसी प्रकार की घटना घटित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
फोटो - 02
गांव ढाणी फौगाट में बस को हरी झंडी दिखाते डीईओ कृष्णा फौगाट व मौजूद शिक्षक और छात्राएं। संवाद