{"_id":"60d36e748ebc3e34212fb6bc","slug":"sarvakhapiyya-mahapanchayat-will-be-held-on-kitlana-toll-on-29th-khaps-of-five-states-will-participate-charkhidadri-news-rtk614355966","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितलाना टोल पर 29 को होगी सर्वखापीय महापंचायत, पांच प्रदेशों की खापें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितलाना टोल पर 29 को होगी सर्वखापीय महापंचायत, पांच प्रदेशों की खापें लेंगी भाग
विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा धरनास्थल जहां 29 को सर्वखापीय महापंचायत आयोजित की जाएगी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कृषि कानून रद्द कराने के मुद्दे पर किसान आंदोलन को तेज करने के लिए 29 जून को भिवानी के कितलाना टोल धरनास्थल पर सर्वजातीय एवं सर्वखापीय महापंचायत होगी। इसमें पांच प्रदेशों की खाप भाग लेंगी। खाप महापंचायत में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की खापों के पदाधिकारी शामिल होंगे और अपने सुझाव भी रखेंगे।
सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह सांगवान ने बताया कि सर्वखापीय और सर्वजातीय महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महापंचायत में पांचों प्रदेशों से 80 से अधिक खापों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि खाप महापंचायत में न केवल किसान आंदोलन के मौजूदा हालातों पर चर्चा की जाएगी, बल्कि इसे अब तेज करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरने को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
हर घर की तय की जाएगी जिम्मेदारी
सूत्रों के अनुसार खाप पदाधिकारियों की योजना है कि अब किसान आंदोलन को तेज करने के लिए प्रत्येक गांव अपने क्षेत्र में हर एक घर की जिम्मेदारी तय करे। इस बिंदु को महापंचायत में प्रमुखता से रखा जाएगा और प्रत्येक गांव के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य से टीकरी बॉर्डर धरनास्थल पर पहुंचने की अपील की जाएगी।