फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarva Karamchari Sangh will protest on 18th in Kurukshetra

Charkhi Dadri News: कुरुक्षेत्र में 18 को प्रदर्शन करेगा सर्व कर्मचारी संघ

Thu, 15 Aug 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karamchari Sangh will protest on 18th in Kurukshetra
चरखी दादरी के सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में बैठक करते संघ के पदाधिकारी और सदस्य। 
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ ने बुधवार को अपने कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक की। इसमें 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान कृष्ण कुमार उण ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमानी कर रही है। जनहित में विवाद सुलझाने के बजाय वह कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार के कर्मचारी विरोध रवैये के खिलाफ 18 अगस्त को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हेमसा के राज्य उपमहासचिव विजय लांबा ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, लिपिक वर्ग का वेतनमान 35,400 करने, एचकेआरएन को भंग करने, खाली पदों पर नियमित भर्ती करने, सभी विभागों की वेतन विसंगतियां दूर करने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करने, सभी राजकीय विभागों के निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाने समेत 15 सूत्री मांग पूरी करने को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईटीयू जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार ने सभी विभागों के कर्मचारियों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। जिले के वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान ने संचालन किया। इस दौरान मैकेनिकल 41 जिला प्रधान सतबीर सरोहा, एसकेएस के जिला संगठन सचिव दिलबाग सिंह, बौंद खंड के प्रधान सन्नी कलकल, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संजीव कुमार, जनस्वास्थ्य के शाखा प्रधान दलबीर डोहकी, सचिव सुरेश कुमार, नगर पालिका के जिला प्रधान चंद्रभान, इकाई प्रधान सूरज, एमपीएचई जिला सचिव मनदीप फौगाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed