फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sarpanch's son died in a road accident

Charkhi Dadri News: सड़क हादसे में सरपंच के बेटे की मौत

Tue, 09 May 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's son died in a road accident
राहुल। फाइल फोटो
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव मांढी पिरानू के पास एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक हुई गांव के सरपंच कुलदीप सिंह का बेटा था। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में सोमवार दोपहर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह हुई गांव का सरपंच है। रविवार शाम वो अपने बेटे राहुल और चाचा सुरेश के साथ किसी काम से मांढी केहर गए थे। सरपंच और उसका चाचा कार में सवार थे जबकि राहुल बाइक पर था। मृतक के पिता ने बताया कि घर वापस लौटते समय राहुल बाइक लेकर उनकी कार के आगे चल रहा था। इसी बीच जब वे रात आठ बजे मांढी पिरानू अड्डे पर पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे में घायल होने के कारण वो राहुल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल के लिए निकला, लेकिन बीच रास्ते ही उसके बेटे की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में ले लिया और कुलदीप के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed