फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sansad khel mahotsaw from 23 november

खेल से अनुशासित और स्वस्थ रह सकते हैं युवा : सांसद

Thu, 23 Oct 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
sansad khel mahotsaw from 23 november
दादरी स्थित निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से बात करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
फोटो 30 : दादरी स्थित निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से बात करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र का संसदीय क्षेत्र स्तरीय खेल महोत्सव 23 से 25 नवंबर तक होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच देश के लोगों को पूरी तरह से फिट बनाने की है। इसी सोच के तहत देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे युवा अनुशासन सीखते हैं और स्वस्थ रहते हैं।
सांसद ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र का संसदीय क्षेत्र स्तरीय खेल महोत्सव 23 से 25 नवंबर तक भिवानी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दादरी में विधानसभा स्तरीय खेलों का आयोजन 25 अक्तूबर को गांव रानीला में आयोजित किया जाएगा। सांसद धर्मबीर सिंह वीरवार को दादरी स्थित अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया जा चुका है। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल भी शुरू है। पोर्टल पर खिलाड़ी अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव में ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों को शामिल किया गया है, जिससे सभी खिलाड़ी महोत्सव में भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल रहा सफल
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष सफल रहा है। वर्ष 2014 से केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनवाने में पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा योगदान है। उनके नेतृत्व में बिना खर्ची-बिना पर्ची के नौकरी, पारदर्शी तबादला पॉलिसी, सभी वर्गों को साथ लेकर चलना काफी सराहनीय कदम हैं।
कांग्रेस पार्टी का नाम ही अनुशासनहीनता
एक सवाल के जवाब में सांसद धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का नाम ही अनुशासनहीनता है। हरियाणा कांग्रेस अनुशासनहीनता पार्टी बन गई है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दादरी जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, केंद्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, इंद्र फोगाट, किदारनाथ सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed