फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more sanitation workers joined duty after the notice

Charkhi Dadri News: नोटिस के बाद दो और सफाई कर्मचारियों ने ज्वाइन की ड्यूटी

Wed, 09 Sep 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two more sanitation workers joined duty after the notice
चरखी दरवाजा पर दूर तक फैला कचरे का ढेर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रहने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से हड़ताली कर्मचारियों को पांच दिन के भीतर ड्यूटी पर लौटने के नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलने के बाद अब एक स्थायी और एक पालिका रोल कर्मचारी ने ड्यूटी जॉइन कर ली है। इसके साथ ही हड़ताल से काम पर लौटने वाले कर्मचारियों की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई है। वहीं अभी 143 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की ओर से हड़ताल पर डटे 143 कर्मचारियों को अब अंतिम नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि कर्मचारियों को एक दिन के भीतर ड्यूटी पर लौटने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। नोटिस मिलने के अगले दिन कर्मचारियों को अपना जवाब देना होगा। यदि कर्मचारियों की ओर से दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो प्रशासन की ओर से नियमानुसार उन्हें सेवाओं से मुक्त करने का आदेश जारी किया जा सकता है। हालांकि अंतिम कार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कचरा पॉइंटों पर बढ़ता जा रहा कचरे का ढेर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देने लगा है। नियमित सफाई और कचरा उठान प्रभावित होने के कारण कई कचरा पॉइंटों पर कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। कई स्थानों पर कचरा सड़क किनारे तक फैल गया है। गर्मी और उमस के बीच कचरे से दुर्गंध आने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक कचरा पड़ा रहने से आसपास का वातावरण खराब हो रहा है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा पॉइंट समीप लोगों का कहना है कि कई दिनों से कचरा समय पर नहीं उठाया जा रहा है। दुर्गंध के कारण दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। ग्राहक भी गंदगी देखकर परेशान होते हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द कचरा उठान की व्यवस्था सामान्य करनी चाहिए।
दो और हड़ताली कर्मचारी लौटे ड्यूटी पर
अब दो कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटने के बाद प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिस का असर दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अंतिम नोटिस के बाद कितने कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौटते हैं और कितने कर्मचारियों के खिलाफ सेवा संबंधी कार्रवाई की जाती है। फिलहाल शहरवासियों की सबसे बड़ी चिंता कचरे के बढ़ते ढेर और उससे उठने वाली दुर्गंध से हो रही है।

स्थानीय चरखी दरवाजा निवासी ने कहा कि घरों से निकलने वाला कचरा कचरा पॉइंट पर जमा हो रहा है। नगर परिषद की ओर से 4 अगस्त की रात को कचरा का उठान करवाया गया था, लेकिन इसके बाद कोई भी कर्मचारी या अधिकारी कचरा उठवाने नहीं पहुंचा है। सफाई नहीं होने के कारण आवारा पशु कचरे को इधर-उधर फैला देते हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
--सलमान खान, स्थानीय दुकानदार
पुराना शहर स्थित हीरा चौक के बीच में लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है। तेज धूप के साथ ही कचरे से दुर्गंध फैलनी शुरू हो जाती है। पूरा दिन दुर्गंध का माहौल बना रहने से दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है। वहीं दुर्गंध के चलते दुकान में ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है जिससे उनके कारोबार ठप पड़ गया है।- राजकुमार सैनी, स्थानीय दुकानदार
पिछले 15 दिनों से कचरे का उठान नहीं किया गया है। कचरा हवा के झोंके के साथ घर व दुकान के अंदर पहुंच रहा है। लंबे समय से कचरे का उठान नहीं होने से क्षेत्र में बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। नगर परिषद के अधिकारियों को चाहिए की वो तिकोना पार्क के पास लगे कचरे के ढेर का उठान करवाए।- विक्रमसिंह, स्थानीय निवासी
कचरे के ढेर में नालियों का पानी पहुंचने से जमा कचरे से दुर्गंध के साथ मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है। बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। हवा चलने पर दुर्गंध घरों व दुकानों तक पहुंच रही है। सफाई व्यवस्था किसी एक पक्ष की समस्या नहीं बल्कि पूरे शहर से जुड़ा विषय है, इसलिए प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था प्रभावी तरीके से चलानी चाहिए।- मखनलाल, पुराना डाकघर निवासी


हड़ताल पर बैठे 143 सफाई कर्मचारियों को अंतिम कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के अगले दिन ही हड़ताली कर्मचारियों को जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने व काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों को सेवामुक्त करने का प्रावधान किया गया है।--- वाशु सांगवान, कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक एवं कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed