{"_id":"626ecb5e0ae9ff5d495e99b6","slug":"samchana-pond-will-be-renovated-from-74-lakhs-villagers-will-get-track-facility-on-urban-lines-charkhidadri-news-hsr630530118","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 लाख से समचाना तालाब का होगा जीर्णोद्धार, ग्रामीणों को शहरी तर्ज पर मिलेगी ट्रैक सविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 लाख से समचाना तालाब का होगा जीर्णोद्धार, ग्रामीणों को शहरी तर्ज पर मिलेगी ट्रैक सविधा
विज्ञापन
नारियल फोड़कर जेवली में योजना का शुभारंभ करतीं विधायक नैना चौटाला।
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। जेवली के समचाना तालाब का सरकार जीर्णोद्धार करवाएगी। इस काम पर 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत ग्रामीणों को शहरी तर्ज पर तालाब के चारों ओर घूमने के लिए ट्रैक की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं तालाब के चारों ओर हरियाली का भी ख्याल रखा जाएगा। रविवार को बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया। अमृत सरोवर योजना के तहत सरकार की ओर से यह कार्य करवाया जाएगा।
हलके के गांव जेवली में पहुंची विधायक नैना चौटाला ने कहा कि जल प्रकृति की दी हुई अनमोल संपदा है और हमें इसको सहेज कर रखना होगा। अमृत सरोवर योजना गांवों के बदहाल पड़े जोहड़ों की तकदीर बदलने का काम करेगी। हर ग्रामीण को जोहड़ के सुंदरीकरण एवं उसकी देखभाल में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेवली के बुजुर्ग स्वयं मौके पर आकर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी रखे।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार ने हर घर नल से जल, जल जीवन मिशन, वर्षा जल संग्रहण, फसल विविधिकरण, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति आदि अनेक योजनाएं शुरू की हुई हैं। हमारा कर्तव्य है कि जनहित में शुरू की इन योजनाओं को सफल बनाने का काम करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पॉलिथीन का इस्तेमाल करना बंद कर दें। जोहड़, तालाबों में ये पॉलिथीन सबसे ज्यादा भरे रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी जमाने में हम इन तालाबों की पूजा करते थे और अब इनकी महत्ता को भूलते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तालाबों को नया जीवन देने की दिशा में यह बहुत ही कारगर योजना शुरू की है। इस अवसर पर बीडीपीओ रोशनलाल श्योराण, एसडीओ कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार अचीन काल्टा, एसडीओ श्यामलाल, शी ला भ्याणा, नरेश द्वारका, ऋषिपाल उमरवास, जजपा हलका अध्यक्ष राजेश, राजेंद्र हुई, संजीव मंदौला, प्रेम जेवली, कैलाश पालड़ी, रविंद्र चरखी, सूरज बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
15 अगस्त तक जिले में 75 तालाबों का होगा सुंदरीकरण
विधायक नैना चौटाला ने बताया कि जिले में 15 अगस्त तक ऐसे 75 तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके बाद गांवों के लोग भी शहरी तर्ज पर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जेवली में फिरनी व गलियों का निर्माण आदि कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक: एडीसी नागपाल
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि पानी के लिए कई देशों में मारामारी मची हुई है। केपटाउन में तो मिलिट्री को वाटरवकर्स पर तैनात किया हुआ है। जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। अब सरकारी भवनों में वर्षा जल संग्रहण के लिए स्टोरेज टैंक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनचेतना से ही सामाजिक परिवर्तन संभव है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दिखाया प्रसारण
आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सोनीपत में आयोजित हुए अमृत महोत्सव कार्यक्रम का वीसी के जरिये सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने नैना सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इनका निदान करने के निर्देश दिए।