फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ruckus in the annual budget meeting in Dadri, councilors accused chairman of tampering with budget

Haryana: दादरी में वार्षिक बजट की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने चेयरमैन पर लगाए बजट में हेराफेरी करने के आरोप

Fri, 21 Feb 2025 01:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 01:13 PM IST
सार

बैठक चेयरमैन बक्शीराम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई और इसमें सभी 21 वार्डों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले पार्षद अपने वार्ड में कार्यों को लेकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Ruckus in the annual budget meeting in Dadri, councilors accused chairman of tampering with budget
बैठक में पहुंचे पार्षद - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी में नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को वार्षिक बजट की बैठक आयोजित की गई। इसमें 13 पार्षदों ने बैठक में रखे गए एजेंडों से नाखुश रहे और कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर हंगामा किया और अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। 

विज्ञापन


बता दें कि बैठक चेयरमैन बक्शीराम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई और इसमें सभी 21 वार्डों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पहले पार्षद अपने वार्ड में कार्यों को लेकर हंगामा करने लगे। करीब 20 मिनट तक हंगामा चला। इसके बाद बजट पर चर्चा की गई। पार्षदों ने कहा कि शहर में किए गए कार्यों में खर्च के पूरे दस्तावेज न मिलने के कारण उन्होंने कार्य में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन




उन्हाेंने कहा कि अचानक बैठक बुलाकर पार्षदों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। साथ ही पूरे दस्तावेज न मिलने पर पार्षदों ने बैठक का विरोध किया और वहां से निकल गए।। साथ ही पार्षदों ने अगली बैठक के लिए पूरा डाटा पेश करने और बैठक की सूचना पहले देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed