{"_id":"6419d69cfa51a08fcc0be165","slug":"rohtak-road-rob-drawing-got-approval-from-railway-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-85907-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक रोड आरओबी ड्राइंग को रेलवे से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक रोड आरओबी ड्राइंग को रेलवे से मिली मंजूरी
विज्ञापन
दादरी में बंद रेलवे फाटक और बेहतरतीब खड़े वाहन चालक।
चरखी दादरी। रोहतक रोड आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के निर्माण का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार की गई ड्राइंग को रेलवे की अनुमति मिल गई है। यह सबसे अहम प्रक्रिया थी जो अब पूरी हो गई है। अब अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही पीडब्ल्यूडी की ओर से इस परियोजना के पूरे होने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बता दें कि रोहतक फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना परवान चढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारी फाइल लेकर बीकानेर पहुंचे थे। अधिकारियों के अनुसार ड्राइंग को स्वीकृति मिल गई और अब अगले दो सप्ताह के अंदर टेंडर संबंधी औपचारिकता पूरी करने पर फोकस रहेगा।
1140 मीटर लंबे आरओबी के निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये लागत आएगी। दरअसल, रोहतक रोड फाटक पर आरओबी की कमी लोगों को काफी खल रही है। आलम यह है कि 24 घंटे में 53 सवारी और मालगाड़ियां यहां से गुजरती हैं और एक ट्रेन के आवागमन पर 15 मिनट के लिए फाटक बंद होता है। इस लिहाज से चौबीस घंटे के अंदर 13 घंटे 25 मिनट तक फाटक बंद रहता है। एक बार फाटक बंद होने पर 500 से अधिक लोग इंतजार करते हैं और इस लिहाज से 53 बार फाटक बंद होने से प्रतिदिन 27 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होते हैं। रेलवे फाटक आरओबी की ड्राइंग पर दो बार रेलवे की ओर से ऑब्जेक्शन लगाए जा चुके हैं और इस बार ऐसी कोई अड़चन न आए, इसके लिए लिए पीडब्ल्यूडी के जेई स्वयं फाइल लेकर बीकानेर गए थे। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए और इस बार ड्राइंग पर रेलवे की ओर से कोई ऑब्जेक्शन नहीं लगाया गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि बीस दिन के अंदर काम शुरू कराने का उनका प्रयास है।
विज्ञापन
- हर रोज गुजरती हैं 25 सवारी व 28 मालगाड़ी
चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से हर रोज 53 गाड़ियों का अवागमन होता है। इनमें सवारी गाड़ियों की संख्या 25 हैं जिनमें से 22 पैसेंजर और तीन एक्सप्रेस हैं। तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दादरी स्टेशन पर नहीं होता। इसी प्रकार प्रतिदिन 28 के करीब मालगाड़ी दादरी स्टेशन से गुजरती हैं।
- फाटक खुलने के बीस मिनट बाद तक जाम में फंसे रहते वाहन चालक
शहर के रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक से हर रोज हजारों वाहन चालक गुजरते हैं। फाटक खुलते ही सभी वाहन चालक जल्दी निकलने के लिए जाम की स्थिति बना देते हैं। ऐसे में अन्य दुपहिया वाहन चालक व छोटे वाहन चालक इस जाम में करीब बीस मिनट तक तक फंसे रहते हैं।
- शहर को मिलेगी तीसरे आरओबी की सौगात
रोहतक फाटक पर शहर का तीसरा रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इससे पहले पीडब्ल्यूडी ढाणी फाटक और रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण करवा चुकी है। इस समय रोहतक फाटक पर आरओबी का निर्माण बेहद जरूरी है।
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी की ड्राइंग को रेलवे से स्वीकृति मिल गई है। प्रयास रहेगा कि अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में टेंडर संबंधी औपचारिकता भी पूरी कर दें।
-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग