{"_id":"6aecd7d9443c19ed8e045a1d","slug":"roadways-makes-preparations-to-handle-the-rush-of-passengers-during-diwali-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-162637-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिवाली पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिवाली पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज ने की तैयारी
Fri, 06 Nov 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो प्रबंधन ने परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ व सुचारू रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। इसके लिए डिपो की सभी बसों को ऑन रोड रखने की योजना बनाई गई है। साथ ही चालक-परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं, ताकि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा सके।
रोडवेज डिपो में फिलहाल 100 सरकारी बसें हैं। इनके अलावा 15 लीज बसों का भी संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार डिपो के पास कुल 115 बसें उपलब्ध हैं। स्टाफ की कमी, सर्विस, तकनीकि आदि परेशानियों के चलते पांच से सात बसें प्रतिदिन ऑफ रोड रहती हैं लेकिन त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सभी बसों का उपयोग करने की योजना है। इसके मद्देनजर डिपो प्रबंधन ने चालक-परिचालकों के अलावा अन्य सहयोगी कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
डिपो कार्यनिरीक्षक परमजीत सांगवान ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा को लेकर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। बस अड्डे पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैंड इंचार्जों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि भीड़ के कारण यात्रियों को अधिक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
यात्री भार वाले रूटों पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
दीपावली के दौरान जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, वहां बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इनमें दादरी-लोहारू, दादरी-भिवानी, दादरी-रोहतक, दादरी-सतनाली और दादरी-कनीना प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन रूटों पर यात्रियों की आवाजाही के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
अंबाला रैली के लिए दादरी से भेजी गईं 45 बसें
रोडवेज डिपो से अंबाला में वीरवार को आयोजित रैली के लिए भी 45 बसें भेजी गई हैं। इससे डिपो के नियमित बस संचालन पर अतिरिक्त दबाव रहा। इसके बावजूद दिवाली के दौरान यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए डिपो प्रबंधन बसों और कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार व्यवस्था करने में जुटा रहा। स्टैंड इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाकर सभी रूटों पर यात्रियों को बस सुविधा मुहैया कराई गई।
वर्जन
दीवाली के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके अनुसार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। -नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज डिपो, चरखी दादरी।