फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways bus stolen from bus stand; found in Chittorgarh

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड से रोडवेज की बस चोरी, चित्तौड़गढ़ में मिली

Sun, 05 Jul 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus stolen from bus stand; found in Chittorgarh
सीसीटीवी में जाती हुई दिखाई देती रोडवेज की बस।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी बस स्टैंड परिसर से शुक्रवार रात हरियाणा रोडवेज की एक सरकारी बस चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बस के चालक और परिचालक ड्यूटी पर पहुंचे और बस अपने निर्धारित स्थान से गायब मिली। सरकारी बस चोरी होने की सूचना मिलते ही रोडवेज विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल विभिन्न राज्यों को अलर्ट जारी किया और तकनीकी व सीसीटीवी जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार दोपहर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से बस को बरामद कर लिया गया। अब पुलिस बस चोरी करने वाले आरोपी की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

लोहारू सब डिपो की है बस : जानकारी के अनुसार भिवानी डिपो के लोहारू सब डिपो की यह रोडवेज बस शुक्रवार रात अपनी निर्धारित ड्यूटी पूरी करने के बाद नाइट स्टे के लिए दादरी बस स्टैंड में खड़ी की गई थी। बस नियमित रूप से दादरी-लोहारू रूट पर संचालित होती है। चालक महेंद्र सिंह ने रात को बस निर्धारित स्थान पर खड़ी कर दी थी। शनिवार सुबह जब वह परिचालक के साथ ड्यूटी पर पहुंचे तो बस वहां नहीं मिली। सरकारी बस गायब देखकर चालक ने तुरंत रोडवेज अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सतीश दुहन ने बताया कि सूचना मिलते ही बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान शुक्रवार रात करीब 8:53 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बस को बस स्टैंड से बाहर ले जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed