फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roads are filled with water, drivers are facing problems

Charkhi Dadri News: सड़कों पर भरा पानी, वाहन चालक झेल रहे परेशानी

Sun, 13 Jul 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 13 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Roads are filled with water, drivers are facing problems
 रोहतक रोड स्थित सरस्वती वाटिका के सामने भरे पानी में बंद हुई कार को धक्का देकर बाहर निकालते हु
चरखी दादरी। शहर की सड़कों पर जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव होने के कारण सड़कों के बीच गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो अब वाहन चालकों के लिए हादसों का पर्याय बन रहे हैं। वहीं, बारिश के बाद शहर की अंदरुनी और बाहरी सड़कों की हालत खस्ता है और ज्यादातर सड़कों पर रोड़िया उखड़ी हुई हैं। वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से सड़कों के बीच लंबे समय से भरे पानी की निकासी जल्दी से करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन में दिक्कतें न हो। बारिश के चलते बदहाल हुईं सड़कों पर एक रिपोर्ट....
विज्ञापन

जानिये....किस सड़क पर क्या बने हैं हालात
- रोहतक रोड : शहर के भगवान परशुराम चौक से लेकर रावलधी बाईपास तक सड़क की लंबाई करीब ढाई किलोमीटर है। इस मार्ग पर 200 से अधिक गड्ढे बने हैं। परशुराम चौक के समीप, रोहतक फाटक के पास और चंपापुरी क्षेत्र में सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इसके अलावा रावलधी चौक के समीप वाटिका के सामने सड़क पर डेढ़ फुट तक पानी भरा है और रविवार को इस पानी में कई वाहन बंद भी हुए, जिन्हें सवार धक्का लगाकर पानी से बाहर निकालते नजर आए।
विज्ञापन

चिड़िया रोड : दादरी-चिड़िया रोड के हालात भी बारिश के दौरान विकट बने हैं। कनीना टी-प्वाइंट से लेकर रामनगर नजर तक दो किलोमीटर की दूरी में 100 से अधिक गड्ढे हैं, जिनमें कुछ गहरे भी हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। रविवार सुबह यहां भरे पानी में गड्ढे नजर न आने पर ई-रिक्शा पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल तक नहीं हुआ, लेकिन सवारियों के कपड़े जरूर गंदे हो गए। वाहन चालकों ने सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घिकाड़ा रोड: घिकाड़ा समेत 5 गांवों का जिला मुख्यालय से जुड़ाव करने वाली सड़क की हालत भी पतली बनी हुई है। इस सड़क पर शहरी सीमा में जलभराव भी होता है जिससे यहां से गुजरने वाले तीन हजार से अधिक वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। जलभराव के दौरान वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढे नजर नहीं आ पाते और इस मार्ग पर बने नाले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। लोगों ने जलभराव की समस्या खत्म करने की मांग की है।


शहर से बारिश के पानी की निकासी समय रहते करवा दी गई थी और बाकी बचे हुए स्थानों से पानी निकालने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्दी ही पूरे शहर से बारिश का पानी निकलवा दिया जाएगा। वाहन चालकों को परेशान नहीं होने देंगे।
-मुकेश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed