फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   revolver recover for a youth

मंदिर के समीप खड़े व्यक्ति से पुलिस टीम ने बरामद की पिस्तौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
revolver recover for a youth
मंदिर के समीप खड़े व्यक्ति से पुलिस टीम ने बरामद की पिस्तौल
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिटी थाना पुलिस ने रविदास मंदिर के समीप से एक व्यक्ति को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान रविदास नगर निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार शाम सिटी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मूलरूप से सेहलंगा निवासी और फिलहाल रविदास मौहल्ला में रहने वाला कृष्ण अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वो रविदास मंदिर के समीप खड़ा हुआ है और उसके पास हथियार भी है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस टीम उसे सिटी थाने ले आई और वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed