फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Restoration work of Khedi Sansanwal Minor completed, water will reach till tail

Charkhi Dadri News: खेड़ी सनसनवाल माइनर के जीर्णोद्धार का काम हुआ पूरा, टेल तक पहुंचेगा पानी

Thu, 27 Apr 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Restoration work of Khedi Sansanwal Minor completed, water will reach till tail
जिले की मुख्य लोहारू कैनाल।
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग ने खेड़ी सनसनवाल माइनर जीर्णोद्धार कार्य पर 70 लाख का बजट खर्च किया है। माइनर की कायाकल्प होने से अब रिसाव बंद होगा और पानी की बर्बादी रुकेगी। दूसरी ओर अब टेल तक भी पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

नहरों से रिसाव के जरिये पानी की बर्बादी होती है और कई दफा तो नहर व माइनर टूट भी जाती हैं। इन्हें रोकने के लिए सिंचाई विभाग माइनरों का जीर्णोद्धार करवा रहा है। इस समय जिले में करीब 10 से ज्यादा ऐसी माइनर हैं जो अपना अस्तित्व खोने के कगार पर हैं। इन माइनरों का सही ढंग से रखरखाव न होने की वजह से हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन

- चार गांवों की 1500 एकड़ जमीन की हो सकेगी सिंचाई

खेड़ी मानइर से गांव टिकान कलां, खेड़ी सनसनवाल, महराणा व आसपास के गांवों की करीब 1500 एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी। माइनर के अब पलस्तर की बनने से इसकी पानी की क्षमता भी बढ़ जाएगी। इससे पानी की आपूर्ति में सुधार होगा। इन गांवों के तालाबों व जलघरों में भी पानी की आपूर्ति में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अन्य माइनर पर खर्च होगा 1.79 करोड़ का बजट
खेड़ी सनसनवाल माइनर की तरह अन्य माइनरों पर 1.79 करोड़ का बजट खर्च करने की योजना है। कई माइनर तो ऐसे हैं जो पानी छोड़ने की स्थिति में ही नहीं हैं। बीच-बीच में इन माइनरों में कट बने हुए हैं। घास व मिट्टी का जमाव होने से माइनर जवाब दे गई हैं।

- लोहारू व बधवाना नहर का भी होना है नवीनीकरण
सिंचाई विभाग जिले की मेन लोहारू कैनाल व बधवाना डिस्टीब्यूट्री नहर का भी नवीनीकरण करेगा। इस प्रोजेक्ट पर 50 करोड़ से ज्यादा बजट खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए एस्टीमेट फाइल हेड ऑफिस भेज हुई है। इन दोनों नहरों की पानी की क्षमता 1000 हजार क्यूसेक है।


खेड़ी सनसनवाल माइनर का नवीनीकरण कर दिया गया है। इससे अब पानी की बर्बादी नहीं होगी। पानी आसानी से टेल तक पहुंचेगा। धीरे-धीरे सभी नहरों की नवीनीकरण करने की योजना है।
-सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed