{"_id":"5d754ce98ebc3e015f565ecc","slug":"relaway-road-s-construction-satarted-in-charkhi-dadari-charkhidadri-news-rtk5167943174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड का निर्माण कार्य शुरू, पांच हजार वाहन चालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड का निर्माण कार्य शुरू, पांच हजार वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
पुन: निर्माण के लिए खोदी गई रेलवे रोड।
- फोटो : CharkhiDadri
लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद ने रेलवे रोड निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। शनिवार रात एजेंसी ने तारकोल की सड़क की खुदाई कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने तक रेलवे रोड से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह मुख्य सड़क रोहतक रोड का पुरानी काठमंडी सहित दिल्ली रोड से भी जुड़ाव करती है। नप अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। सड़क निर्माण होने से यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले करीब पांच हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
रेलवे रोड शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है। यहां से प्रतिदिन काफी संख्या में दुपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही होती है। पिछले दो सालों से सड़क जर्जर हाल में थी। कई दफा वाहन चालक और स्थानीय दुकानदार नगर परिषद अधिकारियों से सड़क के पुन: निर्माण की गुहार लगा चुके थे। लोगों की मांग को देखते हुए करीब छह माह पहले सड़क निर्माण का प्रपोजल तैयार किया गया था। सड़क का निर्माण सीएम मनोहर लाल द्वारा दी गई ग्रांट के तहत करवाया जाना है। सड़क के निर्माण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे और अगले कुछ दिनों में ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नप सूत्रों की मानें तो इसकी टेंडर प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले शुरू की गई थी लेकिन बाद में आचार संहित लगने के चलते काम शुरू नहीं हो पाया था। शनिवार रात से एजेंसी ने पुरानी सड़क की खुदाई शुरू कर दी है। नप एक्सईएन सुंदरा श्योराण ने बताया कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा।
बिजली निगम दफ्तर और रेलवे स्टेशन इस रोड पर
बिजली निगम कार्यालय और रेलवे स्टेशन भी इसी रोड पर है। इसके अलावा रोहतक रोड से आने वाले लोग पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड या ढाणी फाटक की तरफ जाने के लिए इस सड़क का प्रयोग करते हैं। सड़क निर्माण होने से प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार लोगों को राहत मिलेगी। सड़क जर्जर होने के चलते दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल हो रहे थे। मानसून के बाद तो सड़क का हाल और बुरा हो गया था।
विज्ञापन
500 मीटर की दूरी में बने थे 167 गड्ढे
रोहतक फाटक मोड़ से लेकर पुरानी अनाज मंडी तक सड़क की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर से अधिक है। मोड़ से लेकर गुरुद्वारे तक की दूरी करीब 500 मीटर है। इस सड़क पर करीब 167 गड्ढे बने हुए थे। इन गड्ढों में संतुलन खोकर कई बाइक चालक घायल हो चुके थे और स्थानीय दुकानदार लगातार पुन: निर्माण की मांग उठा रहे थे।
नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण ने बताया कि रेलवे रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा। हम लगातार काम की मॉनीटरिंग करेंगे।