{"_id":"60e8a3d48ebc3ecd026e9d40","slug":"registeration-from-13th-july-charkhidadri-news-rtk616907352","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में होने वाली भर्ती के लिए युवा 13 जुलाई तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में होने वाली भर्ती के लिए युवा 13 जुलाई तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के भीम खेल परिसर में 14 से 31 दिसंबर तक सेना की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से प्राप्त सूचना के अनुसार भिवानी में होने वाली सेना की खुली भर्ती में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ व रेवाड़ी के युवा भाग ले सकेंगे।
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार को आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.inपर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। चारों जिलों के उम्मदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन 6 जुलाई से 13 अगस्त तक खुले रहेंगे। खुली भर्ती में सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी के जो उम्मीदवार शैक्षणिक योगयता पूरी करते हैं वे 13 अगस्त तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करवाएं और अंत में सब्मिट का बटन जरूर दबाएं।
दलालों से सावधान रहें युवा
कोई भी उम्मीदवार किसी संस्था या कोचिंग सेंटर के बहकावे में न आए, क्योंकि आर्मी भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी व निशुल्क होती है। इसके अलावा सेना द्वारा भर्ती से पूर्व किसी भी संस्था या कोचिंग सेंटर के माध्यम से किसी भी प्रकार का ट्रायल नहीं करवाया जाता। इसलिए पैसे लेकर भर्ती करवाने वाले दलालों से सावधान रहें।