फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Register on the portal, oxygen cylinder will be available to sit at home

पोर्टल पर करें पंजीकरण, घर बैठेगा मिलेगा ऑक्सीजन सिलिंडर

Wed, 12 May 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Register on the portal, oxygen cylinder will be available to sit at home
चरखी दादरी। ऑक्सीजनएचआरवाईडॉटइन पोर्टल पर पंजीकरण कर कोई भी जरूतमंद व्यक्ति ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए आवेदन कर सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की गई है। दादरी प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहां पहले से ही जरूरतमंद लोगों को उनके घर पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही अब पंजीकरण के लिए उपायुक्त कैंप कार्यालय में एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। किसी कारणवश पंजीकरण नहीं होन पर वहां भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन व उपायुक्त राजेश जोगपाल के मार्गदर्शन में दादरी रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों ने अब जरूरतमंद मरीजों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई शुरू की है। इस नई योजना से मरीजों को काफी राहत मिली है और उनके परिजनों को खाली सिलिंडर में ऑक्सीजन भरवाने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है। उपायुक्त ने इस बारे में बताया कि ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। दादरी में ऑक्सीजन मरीजों को समय पर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दादरी प्रदेश का पहला जिला है जहां कई दिनों से ऑक्सीजन की होम डिलीवरी की जा रही है। सरकार के निर्देशों के अनुसार ऑक्सीजनएचआरवाईडॉटइन पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑक्सीजन घर पर ही प्राप्त की जा सकती है। पंजीकरण करने के लिए ऑक्सीजन के प्रवाह की रीडिंग, आधार कार्ड, डॉक्टर की पर्ची और खाली सिलिंडर होना जरूरी है।
विज्ञापन

अब तक 6 जगह हुई होम डिलिवरी
रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह ने बताया कि उपायुक्त राजेश जोगपाल के आदेश से अब तक दादरी शहर, गांव पालड़ी व मिर्च आदि स्थानों पर छह सिलिंडर पहुंचाए जा चुके हैं। ऑक्सीजनएचआरवाईडॉटइन पोर्टल पर होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज अपना पंजीकरण करवा कर यह सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मरीज के पास ऑक्सीजन का खाली सिलिंडर पहले से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 स्वयंसेवक जुटे हैं कार्य में
बलवान सिंह ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण होते ही रेडक्रॉस सोसायटी को सिलिंडर पहुंचाने के निर्देश मिल जाते हैं और तुरंत सिलिंडर डिलिवरी की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिला में इस समय 70 स्वयंसेवक मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। ये सभी सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed