फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rawaldhi-Bhiwani ROB to be illuminated after three years; process for electricity connection begins

Charkhi Dadri News: तीन साल बाद रोशन होगा रावलधी-भिवानी आरओबी, बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 26 Jun 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rawaldhi-Bhiwani ROB to be illuminated after three years; process for electricity connection begins
रावलधी-भिवानी लिंक रोड बाईपास स्थित आरओबी पर लगी लाइटें।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंक रोड बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर करीब तीन वर्षों से पसरा अंधेरा अब जल्द दूर होने की उम्मीद है। नगर परिषद ने ओवरब्रिज की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दोबारा चालू कराने के लिए बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से रोशनी के अभाव में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्ट्रीट लाइटें शुरू होने के बाद रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा और दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटें पिछले तीन साल से बंद हैं। इसके चलते रात के समय पूरा ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। पर्याप्त रोशनी न होने से वाहन चालकों को पुल पर आवागमन में काफी परेशानी होती है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण रही है।
विज्ञापन

इस गंभीर समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को अमर उजाला समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिस पर जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को पत्र जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आए और स्ट्रीट लाइटों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आरओबी पर लगी स्ट्रीट लाइटें बिजली कनेक्शन न होने और तकनीकी कारणों से लंबे समय से बंद थीं। अब नगर परिषद ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के समक्ष नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी जिससे ओवरब्रिज पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटें नियमित रूप से जल सकेंगी।
लाइटें शुरू होने के बाद रात के समय पुल पर दृश्यता बेहतर होगी और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से अंधेरे के कारण लोगों में हादसों की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि पुल पर पर्याप्त रोशनी होने से दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम होगी और आमजन को राहत मिलेगी।
नगर परिषद के तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि आरओबी की स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर चालू कराने के लिए बिजली निगम के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मीटर और बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होते ही पूरे ओवरब्रिज पर रोशनी बहाल कर दी जाएगी।

वर्सन :
नगर परिषद की ओर से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है जबकि भुगतान लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया है। बिजली कनेक्शन मिलने के बाद यदि कोई स्ट्रीट लाइट खराब पाई जाती है तो उसे दुरुस्त करवाकर नगर परिषद को सौंप दिया जाएगा। अब बिजली निगम की ओर से कनेक्शन जारी किए जाने की प्रक्रिया शेष है।-- अनूप सिंह, कनिष्ठ अभियंता, इलेक्ट्रिकल विंग, लोक निर्माण विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed