फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ravidas ashram construction stop

Charkhi Dadri News: नींव रखने के बाद रुका गुरु रविदास आश्रम का निर्माण

Wed, 02 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
ravidas ashram construction stop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। गांव सांवड़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम एवं सामुदायिक केंद्र बनवाने के लिए ग्रामीणों ने उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम एवं सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए नींव रखी गई थी। अब आगे निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे इस बारे में सरपंच से भी मिल चुके हैं। पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम एवं सामुदायिक केंद्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जयकिशन ने बताया कि गांव में सभी वर्गों की धर्मशालाएं बनी हुई हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव किया गया है। सरकार सबका साथ, सबका विकास का नारा लगाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम इंदोरा, बहुजन मुक्ति पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. उमेद सिंह, रंजीतपाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिरला, अमित कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed