फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Raveena won the newspaper read competition

Charkhi Dadri News: समाचार पत्र पढ़ो स्पर्धा में जीतीं रवीना

Sat, 02 Mar 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Raveena won the newspaper read competition
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में समाचार पत्र पढ़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें स्पर्धा में रवीना ने प्रथम, शिल्पा ने दूसरा और मनीषा ने तीसरा स्थान पर प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता फौगाट ने की। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह और पवन कुमार ने निभाई। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत का विकास करना रहा। विद्यार्थियों को नियमित रूप से अखबार पढ़ कर अपने शब्दकोश में वृद्धि करनी चाहिए। इससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विषयों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन


गांव घसोला में खेल प्रतियोगिता, बच्चों, युवाओं व बुजुर्गाें ने लगाई दौड़
चरखी दादरी। ग्रामीण युवा क्लब घसोला की ओर से शनिवार को गांव घसोला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों की 100 मीटर रेस करवाई गई। साथ ही बच्चों, किशोरों व युवाओं के लिए 100 और 400 मीटर रेस आयोजित की। सभी प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्रशर व माइनिंग एसोसिएशन हरियाणा प्रधान व समाजसेवी सोमबीर घसोला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके भतीजे मोनू घसोला ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रुपये का योगदान दिया। मोनू घसोला ने कहा कि खेलों में दादरी का बहुत ही अच्छा योगदान रहा है। पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी-बड़ी खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed