फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Advisory issued for prevention and control of lumpy skin disease; all animal markets within a 10-kilometer radius of the infection center will remain closed.

Charkhi Dadri News: लंपी त्वचा रोग रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर एडवाइजरी जारी, संक्रमण के केंद्र बिंदु के 10 किलोमीटर दायरे में सभी पशु बाजार बंद रहेंगे

Sat, 12 Sep 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued for prevention and control of lumpy skin disease; all animal markets within a 10-kilometer radius of the infection center will remain closed.
चरखी दादरी। पशुपालन विभाग लंपी बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पूरी तरह सतर्क है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और पशुपालकों के लिए सावधानियों संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, संक्रमण के केंद्र बिंदु के 10 किलोमीटर दायरे में सभी पशु बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से तुरंत अलग करने की सलाह दी है। बुखार या गांठदार त्वचा रोग के संदिग्ध किसी भी नए जानवर को स्वस्थ बाड़े में न लाएं। प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमित पशुओं के लिए साझा चराई और सीधे संपर्क को रोका जाए। मक्खियों, मच्छरों और चिचड़ियों की आबादी कम करने के प्रयास किए जाएं। स्वस्थ पशुओं के शरीर पर कीट-रोधक लगाना भी जरूरी है। प्रभावित क्षेत्रों से स्वस्थ क्षेत्रों में पशुओं की आवाजाही पर सख्त नियंत्रण रखें। बीमारी की पुष्टि होने पर मवेशियों के व्यापार, पशु मेलों और प्रदर्शनियों में भाग न लें।
विज्ञापन

रोकथाम और कीटाणुशोधन के उपाय
संक्रमण के मुख्य केंद्र बिंदु के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी पशु बाजारों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने प्रभावित परिसरों, उपकरणों और वाहनों की सफाई व कीटाणुशोधन के लिए कई घोलों के उपयोग की सलाह दी है। इनमें ईथर, फॉर्मेलिन, फिनोल, सोडियम हाइपोक्लोराइट और आयोडीन यौगिक जैसे रसायन शामिल हैं। इन उपायों से बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed