फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Baljit Sangwan becomes President of the District Bar Association

Charkhi Dadri News: बार चुनाव में रोमांचक मुकाबला, बलजीत सांगवान के सिर पर सजा बार का ताज

Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Baljit Sangwan becomes President of the District Bar Association
प्रधान बलजीत सांगवान। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को कोर्ट परिसर में सुबह से ही माहौल गर्म रहा। मतदान शुरू होने से पहले ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई थी। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चुनावी समीकरणों और प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। कुल 1140 मतदाताओं में से 990 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा रोमांच प्रधान पद के चुनाव में देखने को मिला। यहां बलजीत सांगवान और संजीव तक्षक के बीच कांटे की टक्कर रही। मतगणना के दौरान कभी एक प्रत्याशी तो कभी दूसरे के आगे रहने की चर्चा से समर्थकों की धड़कनें बढ़ती रहीं। आखिरकार बलजीत ने 387 वोट हासिल कर बाजी मार ली। संजीव को 380 वोट मिले और वह महज सात वोट से पीछे रह गए। वहीं अन्य दो उम्मीदवार पवन को 112 और मोहित को 105 वोट प्राप्त हुए जबकि 6 मत रद्द हुए। परिणाम सामने आते ही बलजीत के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



उपप्रधान बनी प्राची
उपप्रधान पद पर प्राची सांगवान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 549 वोट हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंद्वी रोशनी जाखड़ को 428 वोट मिले। प्राची सांगवान ने 121 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस पद पर 13 मत रद्द हुए। वहीं सचिव पद पर नवीन धवन और अरविंद फोगाट के बीच भी कड़ा मुकाबला रहा। नवीन धवन को 501 और अरविंद फोगाट को 481 वोट मिले। नवीन धवन 20 वोट के अंतर से विजयी रहे। इस पद पर 8 मत रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोनू अग्रवाल 13 वोट से बने कोषाध्यक्ष
सह सचिव पद पर नीतू ने सबसे मजबूत जीत दर्ज की। उन्हें 571 वोट मिले जबकि पूजा राणा को 408 वोट प्राप्त हुए। नीतू ने 163 वोट के अंतर से जीत हासिल की। 11 मत रद्द किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा। मोनू अग्रवाल को 369 वोट मिले और वह 13 वोट के अंतर से विजयी रहे। हरदीप सिंह को 356 तथा विक्की राणा को 258 वोट मिले।


मतदान के साथ बढ़ता गया रोमांच
सुबह मतदान शुरू होने के बाद से ही कोर्ट परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की आवाजाही बनी रही। अधिवक्ता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जुटाते नजर आए। मतदान समाप्त होने के बाद सभी की निगाहें मतगणना पर टिक गईं। जैसे-जैसे अलग-अलग पदों के परिणाम सामने आते गए, समर्थकों में उत्साह और मायूसी दोनों देखने को मिली। सबसे करीबी मुकाबला प्रधान पद पर रहा, जहां सात वोट का अंतर पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बना रहा।





वर्सन:
बार चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए हैं। पांच पदों पर नए पदाधिकारी चुने गए हैं। चुनाव में कुल 1140 मतदाता थे। इनमें से 990 ने मतदान किया।- एडवोकेट पवन बंसल, सहायक चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed