फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rakesh became Jila Kesari in Dangal

दंगल में राकेश इमलोटा ने जीता जिला केसरी का खिताब

Sun, 01 Mar 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rakesh became Jila Kesari in Dangal
मुकाबले से पहले पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि। - फोटो : CharkhiDadri
गांव फतेहगढ़ स्थित हनुमान व्यायामशाला में आयोजित दो दिवसीय दंगल का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक एवं पशुधन बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान ने शिरकत कर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। पहलवान राकेश इमलोटा को जिला केसरी और नेहा आदमपुर को जिला कुमारी की खिताब मिला। अन्य विजेता पहलवानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन जिला केसरी और जिला कुमारी खिताब के लिए कुश्तियां करवाई गईं। उन्होंने बताया कि जिला केसरी अखाड़ा में राकेश इमलोटा पहले, हेमंत हरिया मांढ़ी दूसरे स्थान पर रहा। जिला कुमारी अखाड़े में नेहा आदमपुर विजेता बनी, जबकि रजनी सांजरवास दूसरे स्थान पर रही। पुरुषों के वर्ग में जिला कुमार में आशीष सांजरवास विजेता बना और ओमबीर फतेहगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। विजेता पहलवानों को विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ के प्रधान चांद पहलवान ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहलवान धर्म पैंतावास, शंकर पहलवान धारेडू, बलजीत मौड़ी, रिटायर्ड कुश्ती कोच राजेंद्र सांगवान मौजूद रहे। इस अवसर पर सीनियर कुश्ती कोच रमेश फौगाट, सज्जन कोच, दयानंद ग्रेवाल, नगेंद्र कोच, विकास सांगवान कोच, सुमन कोच, सतपाल कोच, प्रदीप कोच, कृष्ण कोच फतेहगढ़, प्रदीप कोच, रतन सिंह, संदीप बडाला, दिनेश पहलवान फतेहगढ़, दयानंद कोच, रविंद्र मंढाना, हजारी पहलवान, जगदीश शर्मा व योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन इन्होंने जीते मुकाबले
सूर्यप्रताप बौंद ने अमित नीमली को हराया। कृष्ण महराणा ने टिंकूू संतोखपुरा को हराकर जीत हासिल की। महिला केसरी की फाइनल कुश्ती मुकाबले में कविता बौंद प्रथम व आरजू निमली द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed