फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rain and strong storm caused havoc, 300 trees, 200 electricity poles and 8 transformers fell

Charkhi Dadri News: बारिश और तेज अंधड़ ने मचाई तबाही, 300 पेड़, 200 बिजली पोल और 8 ट्रांसफार्मर गिरे

Fri, 02 May 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rain and strong storm caused havoc, 300 trees, 200 electricity poles and 8 transformers fell
भागेश्वरी-अचीना मार्ग के बीच गिरे पेड़। 
चरखी दादरी। दादरी जिले में वीरवार रात आई बारिश और अंधड़ ने खूब तबाही मचाई। अंधड़ में 300 पेड़ और 200 बिजली पोल उखड़कर और टूटकर गिर गए। इसके अलावा, पोल पर रखे 8 ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर पड़े। इसका सीधे तौर पर असर बिजली आपूर्ति और परिवहन सेवाओं पर पड़ा।
विज्ञापन

सांजरवास ब्लॉक में सबसे अधिक पेड़ गिरे। इससे दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर वाहनों की आवाजाही चार घंटे तक प्रभावित रही। वहीं, पोल गिरने से 30 से अधिक गांवों में 5 से 6 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली निगम की फॉल्ट रिमूविंग टीमें शुक्रवार सुबह ही व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गईं। दोपहर तक तकरीबन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, क्षतिग्रस्त बिजली पोल को बदलने की कवायद भी बिजली निगम की ओर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार अलसुबह लगभग 4 बजे आई तेज आंधी के कारण जिले के सांजरवास, झोझूकलां और बाढड़ा ब्लॉक में करीब 300 पेड़ गिर गए। सांजरवास ब्लॉक में सबसे अधिक पेड़ गिरने से दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। वाहन चालकों ने परेशानियां झेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार, संपर्क मार्गाें पर भी पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेसीबी और ट्रैक्टरों की सहायता से पेड़ों को हटवाने के बाद बंद पड़े मार्गों को खुलवाया।
इन क्षेत्रों में बिजली रही बाधित
आंधी के चलते 33 केवी धारहेडू और 33 केवी सांजरवास से जुड़े गांव सांगा, मानहेरू, कासनी, कायला, हिंड़ोल, धारहेडू, सांजरवास, बौंदकलां, ऊण, सांकरोड, मालकोष, कोहलावास पंप हाउस, अचीना, चिड़िया रोड, महेंद्रगढ़ रोड, प्रेम नगर, हरी नगर, दिल्ली बाईपास, भैरवी सहित विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
पेड़ गिरने से इन रास्तों पर प्रभावित हुआ आवागमन
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग के अलावा ऊण-बौंद मार्ग, सांवड़ संपर्क मार्ग, सावड़-झिंझर मार्ग, अचीना-बास रोड, सांजरवास-निमली मार्ग, सांजरवास-रानीला मार्ग जैन मंदिर मार्ग, भागेश्वरी-अचीना रोड, बौंद-खरक मार्ग, झोझू-सतनाली मार्ग, कलियाणा-झोझू रोड पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद रही।


टीमों ने जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से मुख्य और संपर्क मार्गाें पर गिरे पेड़ों को हटा दिया। इसके बाद इन मार्गाें पर यातायात व्यवस्था बहाल हो गई।
-कुलविंद्र सिंह, जिला वन अधिकारी, चरखी दादरी

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी प्रभावित सब डिविजनों के अधिकारी बिजली को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगे हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में बिजली ट्रांसफार्मरों और केबल गिरने से बिजली बहाली में देरी हुई थी, जिसे हमने अब चालू करवा दिया है।
-अविनाश कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed