{"_id":"64442ae0a5bbfeb91c057554","slug":"purchase-of-7800-quintal-mustard-and-3000-quintal-wheat-charkhidadri-news-c-21-1-113550-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 7800 क्विंटल सरसों और 3000 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 7800 क्विंटल सरसों और 3000 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अनाज मंडी में शनिवार को 7800 क्विंटल सरसों खरीदी गई जबकि आवक 12680 क्विंटल हुई। इसी प्रकार गेहूं की खरीद 3000 क्विंटल की गई जबकि आवक 3500 क्विंटल हुई। दो दिन रोक के बाद सरसों खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
मंडी विश्लेष श्रवण कुमार ने बताया कि मंडी में पिछले दो दिन से सरसों की खरीद नहीं हो पा रही थी। शनिवार को सरसों की खरीद फिर शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अब तक सरसों की कुल खरीद 159800 क्विंटल की हो चुकी है। इसी प्रकार गेहूं की कुल खरीद 124000 क्विंटल हुई है।
श्रवण कुमार ने बताया कि मंडी में उठान कार्य भी साथ-साथ हो रहा है। शनिवार को 6000 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 43 हजार 871 क्विंटल गेहूं का उठान कर गोदामों में रखा जा चुका है। शुक्रवार व शनिवार को 45 हजार क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। अब सरसों का कुल उठान 112299 क्विंटल उठान हो चुका है।
विज्ञापन
वहीं, मंडी में अभी भी सरसों नमी युक्त आ रही है। कई किसानों को नमी की वजह से लौटना पड़ रहा है। बारिश की वजह से सरसों के दाने की गुणवत्ता में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सरसों को सूखाकर गोदामों में रखवाना पड़ रहा है ताकि खराब न होने पाए।
- सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा
अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया का कहना है कि मंडी में आ रही सरसों में नमी की मात्रा ज्यादा है। सरसों को सूखाकर खरीद की जा रही है। किसानों के समक्ष कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने किसानों से अनाज को सूखाकर मंडी में लाने की अपील की है ताकि खरीद में दिक्कत न होने पाए।