{"_id":"6813bad3703b935188015458","slug":"punjab-should-not-worsen-the-situation-on-issues-like-water-there-will-be-no-compromise-on-our-rights-dharambir-singh-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136248-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पानी जैसे मुद्दे पर हालात खराब न करे, हमारे हकों से कोई समझौता नहीं : धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पानी जैसे मुद्दे पर हालात खराब न करे, हमारे हकों से कोई समझौता नहीं : धर्मबीर सिंह
Thu, 01 May 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि नहरी पानी के मुद्दे पर पंजाब की आप सरकार लगातार गलत बयानबाजी व अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। पानी पर हरियाणा का वाजिब हक है। इसे कोई छीन नहीं सकता। हम जनता के हकों के लिए एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। केंद्र सरकार भी सारे मामले पर बारीकी से नजर रख रही है।
कस्बे में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पानी के मामले पर पंजाब बहुत बार हठधर्मिता अपना चुका है। गलत सोच के कारण हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों के किसान परेशान हैं। कम पानी के कारण कई जिलों में भूमिगत जलस्तर में गिरावट की समस्या पैदा हो गई है। वहीं, पंजाब के कई जिलों में पानी की अधिकता के कारण सेम का प्रकोप है।
बीबीएमबी में पानी आपूर्ति को लेकर पहले दोनों राज्यों के अधिकारियों व सरकार के बीच बैठकर सोच-विचार करने के बजाय वहां के सीएम ने हरियाणा व केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाने आरंभ कर दिए। दोनों राज्यों की जनता सब कुछ जानती है।
विज्ञापन
धर्मबीर ने कहा कि सांसदों ने केंद्र सरकार को सारी स्थिति से अवगत करवा दिया है। मौजूदा भाजपा सरकार के दस साल में छह सौ करोड़ से अधिक की राशि नहरों, रजबहों के नवीनीकरण व उपकरणों के आधुनिकीकरण पर खर्च करवा चुकी है।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों व पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। उनके साथ जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, जगबीर बेरला आदि मौजूद रहे।