फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri farmers protest against bjp leader showed black flags to babita phogat

चरखी दादरी: भाजपा नेता बबीता फौगाट का विरोध, किसानों ने दिखाए काले झंडे, जाम भी लगाया

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
सार

किसानों के सड़क पर बैठने के 15 मिनट बाद ही रोहतक चौक की तरफ से एक गोवंश आया और किसानों के बीच घुस गया। हालांकि गनीमत रही कि गोवंश के कारण कोई हतोहतात नहीं हुआ। उस दौरान वहां करीब 70 किसान और 60 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। किसानों ने बीच में रास्ता बनाते हुए गोवंश को निकाल दिया।

विज्ञापन
charkhi dadri farmers protest against bjp leader showed black flags to babita phogat
बेटे को गोद में लेकर रेस्ट हाउस में समस्याएं सुनतीं बबीता फौगाट। - फोटो : CharkhiDadri

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट का विभिन्न संगठनों और किसानों ने विरोध किया। इसके चलते शहर के मुख्य रोहतक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे दो हजार से अधिक वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं रेस्ट हाउस परिसर में जनसमस्याओं का समाधान करवाने पहुंचे लोगों को भी पुलिस ने रोक लिया।

विज्ञापन


भाजपा नेता के विरोध में किसानों ने सड़क पर बैठकर धरना दे दिया। इसके कारण पुलिस को शहर का मुख्य रोहतक रोड वन-वे करना पड़ा। एक तरफ घिकाड़ा मोड़ से तो दूसरी तरफ डीसी आवास के सामने से ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया गया। दूसरी लेन में वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


जाम के झंझट से बचने के लिए दुपहिया वाहन चालक तो तंग गलियों से गुजर गए लेकिन कार चालकों को वहीं से गुजरना पड़ा। किसानों के सड़क से उठने के बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हुई। इससे पहले करीब ढाई घंटे तक इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के पहुंचने से पहले पुलिस ने रेस्ट हाउस परिसर से लोगों के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते जनसमस्या लेकर पहुंचे सौ से अधिक लोगों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद मौजूद अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ही क्वार्टरों में रहने वाले लोगों और जनसमस्याओं का समाधान करवाने पहुंचे लोगों को जाने दिया गया।


प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार, सचिव सुरेश फौगाट, उप-प्रधान धर्मपाल महराणा, सुयंक्त किसान मोर्चा से राजू मान, सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह डीपीई, पूर्व पार्षद कुलदीप गांधी, विरेंद्र पप्पू, एडवोकेट विक्रम श्योराण, देवेंद्र लीला, नितिन जांघू, कमलेश भैरवी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
 

  किसानों के प्रदर्शन के दौरान रेस्ट हाउस के समीप रोहतक रोड पर लगा जाम।

                             किसानों के प्रदर्शन के दौरान रेस्ट हाउस के समीप रोहतक रोड पर लगा जाम।
 

   इनोवा में सवार होकर जा रही बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाकर विरोध करते किसान।

            इनोवा में सवार होकर जा रही बबीता फौगाट को काले झंडे दिखाकर विरोध करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed