फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Property of people caught in drug smuggling should be attached: Deputy Commissioner

नशा तस्करी में पकड़े जाने वाले लोगों की संपत्ति अटैच की जाए : उपायुक्त

Sun, 03 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 03 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Property of people caught in drug smuggling should be attached: Deputy Commissioner
एनकॉर्ड कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नशा तस्करी के मामले में पकड़े जाने वाले लोगों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिले में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए ताकि इस कुरीति से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त शनिवार को पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के साथ एनकॉर्ड कमेटी से जुड़े अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई करके ही काबू पाया जा सकता है। ऐसे में नशा तस्करों की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई पर जोर देना होगा। साथ ही जिले में विभिन्न माध्यमों से लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार होता है। जिला प्रशासन का दायित्व बनता है कि समाज की मुख्यधारा से भटक कर नशे की लत में पड़े युवाओं को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करें। इसके लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि समाज से नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों की ओर से बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी प्रकार दवाई न दी जाए। उन्होंने कहा कि नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए प्रभावी योजना तैयार करते हुए कार्य करें व पुलिस की ओर से नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकलना है फिर उनको शिक्षा और रोजगार से जोड़ते हुए बेहतर भविष्य की तरफ अग्रसर करना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीण स्तर पर पंचायतों के साथ मिलकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन हर गांव को नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed