फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Professors protested by shouting slogans

Charkhi Dadri News: प्रोफेसर्स ने नारेबाजी कर किया रोष प्रदर्शन

Thu, 27 Mar 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Professors protested by shouting slogans
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर्स ने हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के बैनर तले काला फीता लगाकर लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी और कॉलेज टीचर्स आर्गेनाइजेशन के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शनकारी खेमा ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रांतीय महासचिव एवं जनता कॉलेज टीचर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन समस्त भारत में किया जा रहा है। शिक्षकों की लंबे समय से बहुत अधिक मांगें विचाराधीन हैं। सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

इन मांगों में विशेष रूप से पुरानी पेंशन योजना, एमफिल और पीएचडी की एडवांस इंक्रीमेंट से संबंधित मामला, एसोसिएट और प्रोफेसर के प्रमोशन में पीएचडी की अनिवार्यता को हटाना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के रेजोल्यूशन 2025 और नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लेना जैसी समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करना भी प्रदर्शन का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के हजारों पद खाली होने की वजह से गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।

इस अवसर पर डॉ. सुशील बंसल, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. समीना, डॉ. सुनीता धतरवाल, डॉ. नीरज गर्ग, डॉ. राजकुमार गर्ग, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. सुशीला सैनी व डॉ. रोशनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed