फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   problem of xray in cvil hospital

Charkhi Dadri News: दो दिन में ठीक हुआ पैनल, 300 मरीजों के नहीं हो पाए एक्स-रे

Sun, 28 Sep 2025 07:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 28 Sep 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
problem of xray in cvil hospital
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को एक्स-रे कक्ष के बिजली पैनल में आग लगने से अस्पताल की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। शनिवार दोपहर तक पैनल की मरम्मत हो पाई लेकिन तब तक एक्स-रे करवाने आए करीब 180 मरीज लौट चुके थे।
विज्ञापन

शनिवार को पैनल की मरम्मत के नाम पर पूरी बिजली आपूर्ति बाधित रही, इस कारण अस्पताल का आईटी सर्वर भी ठप हो गया। बैटरियों ने एक घंटे बाद काम करना बंद कर दिया, जिससे कंप्यूटर और ओपीडी की पर्ची कटनी बंद गई।
विज्ञापन

ओपीडी में पहुंचे मरीजों को करीब दो घंटे तक इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं, वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के पर मरीजों की ओपीडी पर्ची कटने के बाद उपचार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन होते हैं 180 से अधिक एक्स-रे : स्थानीय रेडियोग्राफर का कहना है कि प्रतिदिन एमएलसी और मरीजों के एक्स-रे की संख्या 180 के पार हो जाती है। इससे दो दिन में लगभग 300 मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed