फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ppp mistakes will be correct up to 15

पीपीपी की त्रुटियां ठीक करने के लिए 15 तक लगेंगे शिविर : डॉ. जयेंद्र

Fri, 12 Jul 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
ppp mistakes will be correct up to 15
एडीसी बोले- शिविर में अगर कोई ऑपरेटर गैरहाजिर मिला तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिकों के परिवार पहचानपत्रों की त्रुटियों को ठीक करने के लिए जिले में 15 जुलाई तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि पीपीपी एक अहम दस्तावेज है। इसके जरिये ही सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि शिविर के लिए शहर व गांवों में मुनादी कराई जा रही है। ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपनी पीपीपी की त्रुटियों को दुरुस्त करा सकें। नागरिक शिविर में जन्म-तिथि सत्यापन, नाम अपडेट, जाति, बैंक खाता सत्यापन, वैवाहिक स्थिति दर्ज कराने, दिव्यांग डाटा दर्ज कराने, पिता, माता, पत्नी या पति का नाम ठीक कराने सहित कई अन्य कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन


एडीसी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह शिविरों की सख्ती से मॉनीटरिंग करें। ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके और नागरिकों की पीपीपी संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। अगर कोई ऑपरेटर आदि शिविर की ड्यूटी से नदारद मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed