फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Politicians sparring at each other over water logging, former minister hit back at MLA's taunts

Charkhi Dadri News: जलभराव को लेकर राजनेता एक-दूसरे पर कर रहे छींटाकशी, विधायक के तंज कसने पर पूर्व मंत्री ने किया पलटवार

Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Politicians sparring at each other over water logging, former minister hit back at MLA's taunts
चरखी दादरी। शहर में हुए जलभराव को लेकर राजनैतिक गलियारों में काफी हलचल है। राजनेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में लगे हैं। हाल ही में जलभराव को लेकर दादरी विधायक सोमबीर सांगवान और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान आमने-सामने हुए हैं। विधायक सोमबीर सांगवान ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताया तो वहीं, पूर्व मंत्री ने उनके इस तंज पर पलटवार किया। सतपाल सांगवान ने कहा कि सोमबीर ये भूल रहा है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। दादरी की जनता अच्छे से वाकिफ है कि उनके विधायक बनने के बाद चार साल में शहर का कितना विकास हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान जलभराव की समस्या को लेकर लाला लाजपतराय चौक के समीप धरना दे रहे व्यापारियों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने जलभराव का जिम्मेदार जनस्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, विधायक, सांसद और सरकार को ठहराया था। उस दौरान व्यापारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जूते मारने की बात कही थी। उनके इस बयान पर निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने वीरवार को रेस्ट हाउस में न केवल अपनी प्रतिक्रिया दी, बल्कि उन्हें सबसे बड़े ड्रामेबाज की संज्ञा दे दी। उनके इस कटाक्ष पर सतपाल सांगवान ने भी पलटवार किया। संवाद
विज्ञापन


विकास के बजाय अपने स्वार्थ सिद्ध किए : सोमबीर
निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सतपाल सांगवान सबसे बड़ा धोखेबाज है। उन्होंने बंसीलाल, भजनलाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को धोखा दिया। अब जजपा उपाध्यक्ष का पद उनके पास है, लेकिन यह पद छोड़ने की बात कहकर जनता को वो गुमराह कर रहे हैं। उनके राज में खूब भ्रष्टाचार हुआ है। अब उनके दामाद की भी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी हुई है। उन्हें क्षेत्र से जनता ने जनप्रतिनिधि भी चुना, लेकिन विकास के बजाय उन्होंने अपने स्वार्थ सिद्ध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल के शासनकाल में सोमबीर ने किया विनाश : सतपाल
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि सोमबीर को विधायक बने चार साल हो गए हैं। इस समय अवधि में उसने कोई काम नहीं करवाया। उनके विधायक रहते हुए शहर का विकास नहीं, बल्कि विनाश हुआ है। जनता समझदार और जागरूक है और अगले चुनाव में सोमबीर सांगवान और प्रदेश सरकार को सबक जरूर सिखाएगी। काठ की हांडी एक बार तो चढ़ गई, लेकिन बार-बार नहीं चढ़ेगी। यह बात सोमबीर अपने दिमाग में बैठा ले। समय आने पर जनता पूरा हिसाब करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed