फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   police team arrested three wanted criminal

पुलिस टीमों ने पकड़े तीन भगोड़े

Thu, 13 Aug 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
police team arrested three wanted criminal
पुलिस टीमों ने दादरी सदर, बौंदकलां और झोझूकलां थाना क्षेत्र से तीन भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ सदर, बौंदकलां व झोझूकलां थानों में धारा 174-ए के तहत मामले दर्ज किए गए है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव केयतीपुरा निवासी भूरा के खिलाफ अगस्त 2016 में बौंदकलां थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। सीजेएम अमित सहरावत की कोर्ट ने उसे अगस्त 2018 में भगोड़ा घोषित किया था। उसे दादरी-रोहतक रोड पर गांव सांजरवास के समीप एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। दूसरे भगोड़े सुरेंद्र को सदर थाना पुलिस टीम ने छपार अड्डे से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 2002 में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था और 2010 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। तीसरे भगोड़े ओमबीर को झोझूकलां थाना पुलिस कलियाणा मोड़ से गिरफ्तार किया है। 2013 में उस पर मामला दर्ज हुआ था और 2018 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed