फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   police mistake to submit 24 complains

Charkhi Dadri News: दादरी पुलिस से हुई चूक, 24 शिकायतकर्ताओं को बुलाना ही भूली, अनुसूचित आयोग सदस्यों ने फोन कर लिया फीडबैक

Wed, 26 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
police mistake to submit 24 complains
पुलिस विभाग की तरफ से सुनवाई की सूचना दी गई या नहीं, इसके लिए शिकायतकर्ता पक्ष को फोन करते आयोग
स्टेट पेज के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन


फोटो 03
पुलिस विभाग की तरफ से सुनवाई की सूचना दी गई या नहीं, इसके लिए शिकायतकर्ता पक्ष को फोन करते आयोग टीम के सदस्य। संवाद
फोटो 16
दादरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगी शिकायतकर्ताओं की कतार। संवाद

- चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला की अगुवाई में शिकायतें सुनने मंगलवार को चरखी दादरी पहुंची हरियाणा अनुसूचित आयोग की टीम
शिकायतकर्ताओं को बुलाने के लिए पहले ही भेजी थी दादरी पुलिस को सूची
- सभी 24 शिकायतकर्ताओं ने सीधे आयोग को भेज रखी है शिकायत, बुलाए जाते तो मंगलवार को ही हो जाती सुनवाई


चरखी दादरी। चरखी दादरी पुलिस से भूलवश बड़ी चूक हो गई है। मंगलवार को हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला मामलों की सुनवाई के लिए दादरी पहुंचेंगे। इसकी जानकारी 24 शिकायतकर्ताओं को नहीं दी गई। ये वे शिकायतकर्ता हैं, जिन्होंने सीधे आयोग को शिकायत भेजी थी। मंगलवार को इन शिकायतों की सुनवाई भी प्रस्तावित थी। हालांकि, आयोग के चेयरमैन ने इसे मानवीय भूल माना। साथ ही दादरी पुलिस को भविष्य में ऐसी चूक न करने की हिदायत दी।
मंगलवार को हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला की अगुवाई में टीम दादरी पहुंची। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोग टीम ने एजेंडे में शामिल 47 मामलों की सुनवाई की। कई ऐसे मामले रहे, जिनमें शिकायतकर्ता पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए, जबकि, कुछ मामलों में शिकायतकर्ता व आरोपी दोनों ही पक्ष नहीं पहुंचे। कुछ शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्टता जताई।
विज्ञापन

एजेंडे के अलावा आयोग की ओर से 24 अन्य शिकायतों की सूची भी दादरी पुलिस के पास भेजी गई थी। ये वे शिकायतें हैं, जो सीधे आयोग के पास पहुंची थीं। इनकी मंगलवार को सुनवाई की जानी थी। दूसरी ओर जिला पुलिस इन शिकायतकर्ताओं को आयोग की टीम के दादरी आकर सुनवाई करने की सूचना देना ही भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है। आयोग की ओर से पहले ही सूची भेजने के बाद भी शिकायतकर्ताओं को सूचित न करने से पता चलता है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
- आयोग की टीम सदस्यों ने स्वयं किया फोन
दरअसल, पहले पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि 24 शिकायतकर्ताओं में से कोई नहीं आया है। इस पर आयोग की टीम ने हैरानी जताई। साथ ही टीम के दो सदस्यों ने स्वयं शिकायतकर्ताओं को फोन करना शुरू कर दिया। हालांकि, उसी दौरान जिला पुलिस की ओर से तर्क दिया गया कि इन 24 शिकायतकर्ताओं को बुलाना भूल गए।


- एसपी को दिया विशेष रिपोर्ट तैयार कर भेजने का आदेश
हरियाणा राज्य अनुसूचित आयोग की टीम ने दादरी पुलिस की ओर से हुई चूक को पकड़ते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही एसपी अर्श वर्मा को इन 24 शिकायतों की विशेष रिपोर्ट तैयार कर आयोग के पास भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed