{"_id":"67f57b07fbe1bec94f0a2e0e","slug":"police-declared-the-village-drug-free-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134912-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गांव को पुलिस ने नशा मुक्त घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गांव को पुलिस ने नशा मुक्त घोषित किया
Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। बौंदकलां, बौंदखुर्द और रणकोली गांव को मंगलवार को पुलिस ने नशा मुक्त घोषित किया। बाकायदा ग्राम पंचायत की ओर से हमारा गांव-नशा मुक्त गांव का बोर्ड भी लगाया गया है। मंगलवार को एसपी अर्श वर्मा ने तीनों गांवों के लोगों से संवाद किया।
पुलिस अधीक्षक ने सरपंचों से गांव में मौजूद सुविधाओं की जानकारी भी ली और लोगों को आजीवन नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश और जिले को नशा मुक्त बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वर्मा ने कहा कि नशे की लत से ग्रस्त लोगों की पहचान कर पुलिस उनका उपचार करवा रही है। यदि आपका कोई स्वजन या परिचित नशे का शिकार है तो पुलिस को सूचित करें।
उसकी नशे की लत छुड़वाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। लोगों से कहा कि गांव को नशा मुक्त रखना आप सभी की जिम्मेदारी है। गांव के लोगों ने भी इस मुहिम का समर्थन करते हुए गांव को नशा मुक्त रखने का आश्वासन दिया।