Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police conduct flag march in Dadri ahead of festivals, send a stern message to anti-social elements

Charkhi Dadri News: त्योहारों से पहले दादरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दिया कड़ा संदेश

Wed, 04 Nov 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police conduct flag march in Dadri ahead of festivals, send a stern message to anti-social elements
बस स्टैंड रोड पर पैदल मार्च निकालते हुए पुलिसकर्मी। 
चरखी दादरी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दादरी पुलिस ने बुधवार को शहर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही दुकानदारों और आमजन से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी साहिल ढिल्लों ने किया। इसमें थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र, महिला थाना प्रभारी पीएसआई सोनिया, बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विनोद, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक राजेश सहित पुलिस की टीम शामिल रही।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च की शुरुआत रोज गार्डन से हुई। इसके बाद पुलिस टीम बस स्टैंड, रोहतक चौक, अंबेडकर चौक, लाला लाजपत राय चौक, पुरानी अनाज मंडी और रेलवे रोड से होते हुए रोहतक फाटक तक पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों से संवाद कर सतर्क रहने की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत की। उन्हें त्योहारों के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर नजर रखने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed