{"_id":"6820d3fd49f6281c270c8f85","slug":"police-arrested-an-accused-who-was-demanding-extortion-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी काबू, पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी काबू, पिस्तौल बरामद
Sun, 11 May 2025 10:14 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 May 2025 10:14 PM IST
सार
2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीती 9 मई को शहर पुलिस थाने में एक शिकायत मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने दी मामले की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर निवासी एक व्यापारी को कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव शहर निवासी विकास पुत्र अनिल के रूप में हुई है। यह जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
विज्ञापन
9 मई की मिली थी शिकायत
डीएसपी ने बताया कि 9 मई को शहर पुलिस थाने में एक शिकायत मिली थी। इसमें शहर निवासी प्रवीण ने बताया कि वे प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। शुक्रवार को उनके पास कॉल आई और इसमें तीन-चार युवकों ने 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उस वक्त युवक ने एक वीडियो भेजी और इसमें वह एक पिस्टल लहराते हुए धमकी देता है। उसने कहा कि वह जेल से बात कर रहा है और रुपये नहीं दिए तो मैं पूरे परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन
सोमवार को आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश
शनिवार को पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। इसमें आरोपी ने रंगदारी मांगना रुपयों की जरूरत बताई। रिमांड में आरोपी विकास ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। फिलहाल आरोपी ने दो अन्य साथियों ने नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। अब आरोपी विकास को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ambala:19 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 10 लोगों पर हमले का आरोप