{"_id":"6820c6b5e75042addc055df8","slug":"a-19-year-old-youth-was-murdered-in-khojkipur-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala:19 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 10 लोगों पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala:19 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 10 लोगों पर हमले का आरोप
Sun, 11 May 2025 09:22 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 May 2025 09:22 PM IST
सार
19 साल के युवक पर चाकू से हमला कर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इलाका पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 10 लोग युवक पर हमला करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
19 साल के युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खोजकीपुर गांव में अपने दोस्तों संग खड़े अजीत नगर निवासी 19 वर्षीय हार्दिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक की कमर व पेट पर चाकू से दो वार किए गए थे। खून से लथपथ हालत में युवक को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। महेश नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
दोस्त की बहन को तंग करने पर हुआ था झगड़ा
मृतक के दोस्त ऋषभ ने बताया कि हार्दिक के दोस्त की बहन को हमलावर तंग करते थे। हार्दिक अपने दोस्तों के संग खोजकीपुर के मैदान में खड़ा था। इसी बीच हमलावर गुजरने लगा तो उसे केवल इतना समझाया गया था कि दोबारा दोस्त की बहन को तंग नहीं करना है। इतने में युवक ने तैश में आकर एक ऑटो में 10 युवकों को बुला लिया जिन्होंने आते ही हार्दिक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारने के आरोप हमलावर व उसके पिता पर लगाए गए हैं।
मृतक के शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल झगड़े में चाकू लगने की बात सामने आई है- इंस्पेक्टर अजीत, थाना प्रभारी महेश नगर थाना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Crime: नारायणगढ़ में फिर गोलीकांड, दो कारों में टक्कर के बाद युवक के कंधे पर मारी गोली