फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested 25 thousand prize crooks

पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Wed, 23 Dec 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 25 thousand prize crooks
दादरी सीआईए ने सोमवार देर शाम बस स्टैंड परिसर से 25 हजार के इनामी बदमाश को काबू किया है। वह क्रशर एसोसिएशन प्रधान से दस करोड़ की रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामलों में नामजद है। उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। मंगलवार दोपहर डीएसपी बली सिंह ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 19 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी बली सिंह ने बताया कि गत सात अक्तूबर को कलियाणा क्रशर जोन स्थित सोमबीर घसोला के कार्यालय में जाकर कुछ बदमाशों ने कर्मचारियों से अभद्रता की थी और दस करोड़ की रंगदारी भी मांगी थी। इस मामले को लेकर आठ अक्तूबर को कलियाणा में पंचायत हुई थी और आरोपी वहां भी पहुंच गए थे। वहां पहुंचकर आरोपियों ने फायरिंग की थी, जिसमें विनय नामक व्यक्ति के पेट में गोली लगी थी। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ झोझूकलां थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कलियाणा फायरिंग के दो दिन बाद ही आरोपियों ने दादरी नई अनाज मंडी स्थित सोमबीर घसोला के आवास के बाहर फायरिंग की थी। इस मामले के मुख्य नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि डाढी बाना निवासी आनंद फरार चल रहा था। डीएसपी बली सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंद दादरी बस स्टैंड परिसर में आने वाला है। इस पर वहां पुलिस टीम तैनात हो गई और आरोपी को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि आरोपी की कोराना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। उस पर रंगदारी और फायरिंग मामले में पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है और अभी पुलिस जांच चल रही है। जांच के दौरान जिनके नाम सामने आ रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास भी जारी है। इसके लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
- बली सिंह, डीएसपी-2, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed