फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrest 300 drug peddlers in 12 months

पुलिस ने 12 माह में 300 नशा तस्कर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police arrest 300 drug peddlers in 12 months
चरखी दादरी। आईपीएस दीपक गहलावत कोजिला पुलिस कप्तान की कमान मिले एक साल पूरा हो गया है। इस समय अवधि में पुलिस कई मामलों में अपराधियों से आगे नजर आई है। केवल कुछ बड़ी चोरी की वारदात ही ऐसी हैं जिन्हें पुलिस अभी तक ट्रेस नहीं कर पाई है। इसके अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

गत 12 माह में पुलिस ने दो से 5 हजार रुपये के इनाम वाले तीन बदमाश, 95 नशा तस्कर, 192 जुआरी समेत अवैध हथियार रखने पर 81 आरोपी काबू किए हैं। वहीं, 23 वाहन चोरों से चोरी के 18 वाहन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा हाल ही में कलियाणा निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश मनीष का पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया मकान भी ढहाया है। पिछले 12 माह में पुलिस ने 44 उद्घोषित अपराधियों को भी दबोचा है। पिछले 12 माह में जघन्य अपराध के 138 आरोपी भी पुलिस ने पकड़े हैं।
विज्ञापन

सशस्त्र अधिनियम के 49 मामले हुए दर्ज, 72 अवैध हथियार बरामद
पिछले एक साल में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के 49 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 81 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उनके पास से 70 पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक गन व 77 कारतूस बरामद किए गए। सशस्त्र अधिनियम के मामलों में पुलिस ने प्रदेश से बाहर भी दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

95 तस्कर और 53 किलोग्राम से अधिक नशीला पदार्थ पकड़ा
एक साल में पुलिस ने नशा तस्करी के 61 मामले दर्ज कर 95 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे करीब 53 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करों से 870 ग्राम अफीम, 28.3 किलोग्राम सुल्फा, 24.8 किलोग्राम ग्रांजा, 136 ग्राम समैक, 126 ग्राम हेरोइन और 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है।
- 8469 बोतल पकड़ी अंग्रेजी और देसी शराब
गत एक साल में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 187 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 6437 बोतल अंग्रेजी, 2032 बोतल देसी शराब व 244 बोतल बियर बरामद की गई हैं। बोतल बरामद की गई है।
- वाहन चुराने और मकानों-दुकानों में सेंधमारी के 91 आरोपी पकड़े
पुलिस ने पिछले एक साल में 23 वाहन चोरों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर चुराई गई 18 मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद की हैं। इसके अलावा मकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में सेंधमारी करने के 68 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 लाख 47 हजार के सामान की रिकवरी की गई है। वाहन चोरी की एक गैंग भी पुलिस ने पकड़ी है।

अपराधी प्रवृत्ति वालों के लिए दादरी जिले में कोई जगह नहीं है। नशा और अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर हमारी नजर है। लोगों से अपील है कि नशाखोरी रोकने में पुलिस का सहयोग करें और नशीले पदार्थ बेचने वाले शख्स की सूचना दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
-दीपक गहलावत, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed