फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   pits on road

Charkhi Dadri News: सड़क पर भूमिगत केबल बिछाने के बाद बन गए गड्ढे, हादसों का खतरा

Sat, 05 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
pits on road
वार्ड-19 में मकान की दीवार के पास बना गड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के वार्ड-19 में भूमिगत इंटरनेट केबल बिछाने के बाद जमीन धंसने से गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसों के सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोग गड्ढे भरवाने के लिए एजेंसी के अधिकारियों को फोन कर चुके हैं। 10 दिन बीतने के बाद भी नतीजा सिफर है।
वार्ड-19 स्थित घिकाड़ा रोड से बूस्टिंग स्टेशन वाली गली में 15 दिन पहले भूमिगत इंटरनेट केबल बिछाया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी केबल दबाने के बाद गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति कर चले गए। ऐसे में वार्ड की गली में 6 स्थानों पर मिट्टी धंस गई। इसके कारण यहां गड्ढे बन गए।
विज्ञापन

वहीं, इस गली से प्रतिदिन दो हजार राहगीरों के अलावा 500 से अधिक दुपहिया वाहन चालकों का आवागमन रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से गुजर रहे कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं, दो दिन पहले हुई बारिश का पानी मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। इससे उनके मकानों की दीवारों के गिरने की भी आशंका बनी हुई है। इससे लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed