फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pinky in discus throw and Deepika first in shotput

डिस्कस थ्रो में पिंकी तो शॉटपुट में दीपिका प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pinky in discus throw and Deepika first in shotput
डिस्कस थ्रो में पिंकी तो शॉटपुट में दीपिका प्रथम
विज्ञापन

बाढड़ा (चरखी दादरी)। गांव डोहका मौजी स्थित खेल स्टेडियम में हुई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो में पिंकी तो शॉटपुट में दीपिका प्रथम रही। समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम शंभू राठी रहे। एसडीएम ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल व तहसीलदार बंसीलाल ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर रेस में राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा का छात्र राममोहन प्रथम व राजकीय मॉडल स्कूल कादमा का छात्र अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहा।
परिणामों में छह किलोमीटर रेस मेें राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा के विनय ने बाजी मारी। तीन हजार मीटर रेस में राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा का छात्र अरमान प्रथम व राहुल द्वितीय स्थान पर रहा। मोहन भगत स्कूल काकड़ोली हुक्मी के छात्र अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर रेस में एआरईडी स्कूल डोहका हरिया का छात्र धोनी प्रथम रहा। द्वितीय स्थान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोहका हरिया के छात्र साहिल को मिला। तृतीय स्थान पर राजकीय स्कूल डोहका मौजी दीना का छात्र अमर शर्मा रहा।
विज्ञापन

इसी प्रकार 800 मीटर रेस में एआरईडी स्कूल डोहका हरिया का छात्र धोनी प्रथम, कारी धारणी राजकीय स्कूल से विनय द्वितीय स्थान पर रहा। तृतीय स्थान पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोहका हरिया का साहिल रहा। 400 मीटर रेस में राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा का रोहित प्रथम, एआरईडी स्कूल डोहका हरिया का छात्र अक्षय द्वितीय स्थान पर रहा। तृतीय स्थान एसवीएम स्कूल कादमा के छात्र विशाल को मिला। 200 मीटर रेस में राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा के छात्र नितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कारी धारणी के राजकीय स्कूल का छात्र मोहित रहा। तृतीय स्थान पर राजकीय स्कूल डोहका मोजी दीना से अमर शर्मा रहा। 100 मीटर रेस में राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा का छात्र आशीष प्रथम रहा। द्वितीय स्थान पर राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा का नितेश व तृतीय स्थान एसवीएम स्कूल कादमा से अंकित ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैमर थ्रो खेल में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोपालवास के नरेश कुमार विजेता बने। शॉट पुट खेल में राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा का छात्र आशीष प्रथम रहा जबकि द्वितीय स्थान राजकीय मॉडल स्कूल बाढड़ा के मंदीप को मिला। तृतीय स्थान पर कारी धारणी राजकीय स्कूल का छात्र नीरज रहा। ऊंची कूद में एवरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल डोहका हरिया से दीपक प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान एसवीएम स्कूल कादमा से अमन को मिला। तृतीय स्थान पर राजकीय स्कूल नांधा का छात्र विष्णु रहा। जैवलीन थ्रो में बीपीडी स्कूल जेवली का रोहित प्रथम रहा जबकि द्वितीय स्थान जीआरएम स्कूल गोविंदपुरा से सचिन को मिला। तृतीय स्थान पर जीआरएम स्कूल गोविंदपुरा से आशीष रहा।

डिस्कस थ्रो में शास्त्री स्कूल काकड़ोली सरदारा से रोहित प्रथम, राजकीय स्कूल डोहका हरिया से आशीष द्वितीय रहा। तृतीय स्थान पर एवरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल डोहका हरिया का छात्र योगेश रहा। लड़कियों के वर्ग में 15 सौ मीटर रेस में अनू प्रथम, 800 मीटर में सालिनी प्रथम व मनीषा दूसरे स्थान पर रही। आरती तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में आरती प्रथम, ईशु दूसरे व पूनम तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में सर्ती प्रथम व लीजा दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में सर्ती प्रथम, मुस्कान दुसरे व लीजा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में मुस्कान प्रथम, सर्ती दूसरे व कंचन तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में पिंकी प्रथम, मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। शॉट पुट खेल में दीपिका प्रथम, आरती दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में मुस्कान प्रथम रही। इस दौरान मुनेश, दयाचंद, विनोद ,रमेश कुमार, सुरेंद्र, मनीष आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed