फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Peoples are not getting beneefit properly of Ayushman Yojna

आयुष्मान योजना ः गोल्डन कार्ड नहीं बने, योजना का लाभ लेने से वंचित हैं पात्र परिवार

Fri, 20 Sep 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Peoples are not getting beneefit properly of Ayushman Yojna
गोल्डन कार्ड नहीं बनने से पात्र परिवार आयुष्मान योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पात्र लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास वो अपने दस्तावेज काफी समय पहले जमा करवा चुके हैं। बावजूद इसके अब तक उनके गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए हैं। लोगों का कहना है कि वो योजना के पात्र हैं और उनके घर पर आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स ने आयुष्मान योजना का फार्म भरवाया था। वे आधार कार्ड की प्रति भी ले गई थीं, लेकिन अब तक उनके हाथ में गोल्डन कार्ड नहीं आया है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाकर देने की मांग की है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना शुरू हुए करीब एक साल बीतने को है, लेकिन जिले के पात्र लोगों के अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार ऐसे पांच हजार पात्र लोग हैं, जिनके अभी गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। इसका मुख्य कारण योजना को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव है। ज्ञात रहे कि आयुष्मान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को की थी। चरखी दादरी जिले के 23132 लोग इस योजना के पात्र थे। अभी भी करीब पांच हजार पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए हैं। अब तक विभाग की तरफ से 18 हजार पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं और इनमें से करीब ढाई सौ लोग पैनल में शामिल छह अस्पतालों में जाकर अपना उपचार करवा चुके हैं। वहीं, बौंदकलां क्षेत्र के पात्र लोगों के दस्तावेज जमा कराने के बाद भी गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए हैं। इससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। लोगों ने बताया कि पात्र होने के बाद भी उन्हें अब तक आयुष्मान योजना से नहीं जोड़ा गया है। इसके चलते वो पांच लाख तक के निशुल्क उपचार का लाभ नहीं उठा पा रहे। वहीं, आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ अभिमन्यु ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान मित्र सहित आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स की विभाग मदद ले रहा है। जल्द ही सभी पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनवाकर वितरित कर दिए जाएंगे। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अभिमन्यु ने कहा कि कर्मचारियों को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दे दिए हैं। दस्तावेज जमा कराने के बाद अगर किसी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है तो वह अस्पताल आकर संपर्क कर सकता है। जल्द से जल्द हम सभी के गोल्डन कार्ड बनाकर दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed