फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People of five wards got angry over sewer problem, Loharu road kept jammed for three hours

सीवर समस्या पर पर फूटा पांच वार्डों के लोगों का गुस्सा, लोहारु रोड रखा तीन घंटे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
People of five wards got angry over sewer problem, Loharu road kept jammed for three hours
मौके पर पहुंचे एडीसी मुनीष नागपाल समस्याएं सुनते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ठप सीवर व्यवस्था से परेशान पांच वार्डों के लोगों का गुस्सा शनिवार सुबह फूट पड़ा। आक्रोशित लोग साढ़े 10 बजे लोहारु रोड पर उतर आए और पीएनबी चौक के समीप जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे लोगों ने जाम लगाए रखा और इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। एडीसी मुनीष नागपाल के मौके पर पहुंचकर सभी 12 सीवर समस्याओं का समाधान दस दिन के अंदर करवाने का आश्वासन देने पर ही लोगों ने जाम खोला। सीवर समस्या को लेकर शहर में पिछले तीन दिन के अंदर दूसरी बार लोगों ने रोड जाम किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 16, 17, 18, 20 व 21 में पिछले लंबे समय से सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और इसके कारण इन वार्डों के लोग जनस्वास्थ्य विभाग से खफा हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आक्रोशित लोगों ने पीएनबी चौक के समीप सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट बाद ही जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

इसके 25 मिनट बाद सुबह 11:25 पर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और उनका आश्वासन भी लोगों ने मानने से इंकार कर दिया। 11:45 मिनट पर नगराधीश नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोग उनके आश्वासन से भी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद 12:15 पर एडीसी मुनीष नागपाल जामस्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए 10 दिन के अंदर समाधान करवाने का आश्वासन देकर दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 मिनट तक सुनीं एडीसी ने समस्याएं
एडीसी मुनीष नागपाल लोगों के जाम खोलने के बाद ही वहां से रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने करीब 70 मिनट जामस्थल पर बिताए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों के लोगों की न केवल सीवर संबंधी समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा भी लिया। डेढ़ बजे एडीसी जामस्थल से रवाना हुए।
ये रखीं प्रमुख मांगें
1. शनि देव मंदिर वाली गली में भरे पानी की तुरंत निकासी करवाई जाए।
2. सरदार झाडू़ चौक के समीप रखी सीवर मोटर को नियमित चलाया जाए।
3. तिकोना पार्क पर ठप सीवरलाइन का स्थायी समाधान जल्द किया जाए।
4. वार्डों में खुले पड़े सीवर मैनहोल पर जल्द से जल्द ढक्कन रखवाए जाए।
काम की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए बनाई गठित -
एडीसी मुनीष नागपाल ने समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक कमेटी गठित की है, जिसमें वार्डों के 12 मौजिज लोगों को शामिल किया गया। कमेटी सदस्यों से उनके फोन नंबर लिए गए हैं और संबंधित विभाग के अधिकारी का फोन नंबर उन्हें दिलाए गए हैं, ताकि वो काम होने के बारे में जान सके और काम न होने पर एडीसी से शिकायत कर सकें।
एडीसी सुन रहे थे समस्याएं, वाहन का शीशा तोड़ने पर हुआ हंगामा -
जामस्थल पर एडीसी समस्याएं सुन रहे थे कि इतने में एक वाहन चालक के साथ वहां प्रदर्शन करने वाले एक व्यक्ति की कहासुनी हो गई। गाड़ी चालक ने प्रदर्शनकारी पर अगला शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद पुलिस टीम ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

वर्जन ::
लोगों की समस्याएं सुन ली हैं और उनकी समस्याओं का जल्द ही निपटारा किया जाएगा। वार्डवासियों के अल्टीमेटम से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। समाधान की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है, जिसमें वार्डों के मौजिज लोग शामिल किए गए हैं।
- मुनीष नागपाल, एडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed