फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People got relief from cold due to sunshine

Charkhi Dadri News: कई दिना मै मेहरबान होया राम, 5 घंटे काढ्या घाम

Wed, 15 Jan 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 15 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
People got relief from cold due to sunshine
धूप खिलने पर बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग।
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को पांच घंटे तक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 66 प्रतिशत रही और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

11 जनवरी को हुई छह एमएम बारिश के बाद दो दिन कोहरा छाया रहा था। सोमवार को सुबह कुछ घंटे कोहरा छाया और दोपहर बाद धूप खिल गई थी। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ हो गया जिससे दिनभर धूप खिली रही। लोगोंं को ठंड से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार धूप मानव शरीर ही नहीं वरन सभी जीव-जंतुओं में विटामिन डी की पूर्ति करती है। पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश, हवा, जल व मिट्टी से अपना भोजन बनाते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी सीजन मेंं दिन में कम से कम 30 मिनट शरीर को धूप से सेंकना चाहिए उससे विटामिन की पूर्ति हो जाती है। चिकित्सकों का मानना है कि धूप नहीं सेंकने से हडि्डयों में कई प्रकार के रोग लग सकते हैं। खासकर बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका ज्यादा प्रतिकूल असर पड़ता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले कुछ दिन और इसी प्रकार ठंंड बनी रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं, रबी की फसलों में फिलहाल कोई नुकसान वाली बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed